ने मैड्रिड ओपन खिताब पर कब्जा कर लिया है. रविवार को मैड्रिड में हुए मुकाबले में उन्होंने नेनाद जिमोनजिक और मार्टिन मातकोवस्की को हराकर ट्रॉफी जीती.
बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार ने 41,85,405 यूरो इनामी क्ले कोर्ट मास्टर्स प्रतियोगिता में मैच प्वाइंट बचाने के बाद एक घंटे और 24 मिनट में 6-2, 6-7, 11-9 से जीत दर्ज की.इस जीत पर बोपन्ना ने ट्वीट किया-
Very happy to win our 1st masters & team title together, and my 1st one on the
clay court.
—
Rohan Bopanna (@rohanbopanna)
बोपन्ना ने इससे पहले इस साल सिडनी और दुबई में डेनियल नेस्टर के साथ मिलकर खिताब जीता था लेकिन बाद में इस कनाडाई खिलाड़ी के साथ उनकी जोड़ी टूट गई थी.मर्जिया के साथ यह बोपन्ना का दूसरा फाइनल था. इससे पहले यह जोड़ी पिछले महीने कासाब्लांका प्रतियोगिता में उप विजेता रही थी.
इस जीत से बोपन्ना और मर्जिया को कुल 24,75,60 यूरो की इनामी राशि मिली जबकि प्रत्येक को एक हजार रैंकिंग अंक भी मिले.
- इनपुट भाषा