scorecardresearch
 

अजलन शाह हॉकी: भारत ने गंवाया पहला मुकाबला, अर्जेंटीना ने दी मात

स्टार ड्रैग फ्लिकर गोंजालो पेलेट ने अर्जेंटीना के लिए 13वें, 23वें और 33वें मिनट में गोल कर हैट्रिक बनाई.

Advertisement
X
भारतीय टीम
भारतीय टीम

भारत को 27वें सुल्तान टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना से 2-3 से हार मिली. स्टार ड्रैग फ्लिकर गोंजालो पेलेट ने अर्जेंटीना के लिए 13वें, 23वें और 33वें मिनट में गोल कर हैट्रिक बनाई, जबकि अमित रोहिदास ने भारत की ओर से दो पेनल्टी कॉर्नर को 24वें और 32वें मिनट में गोल में तब्दील किया.

भारी बारिश के कारण चौथे क्वार्टर में खेल रोक दिया गया. खेल शुरू होने के बाद भारतीय टीम 10 खिलाड़ियों की हो गई, हालांकि अंत में तलविंदर सिंह भारत के लिए बराबरी हासिल करने वाला गोल करने से चूक गए. भारतीय टीम अब रविवार को इंग्लैंड से खेलेगी.

इस टूर्नामेंट में भाग ले रहीं अन्य टीमें ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और मलेशिया हैं. भारत ने यहां युवा टीम उतारी है, जिसमें कई मुख्य खिलाड़ी जैसे आकाशदीप सिंह, एसवी सुनील, मनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश नहीं हैं.

Advertisement

ड्रैग फ्लिक विशेषज्ञ रुपिंदर पाल सिंह और हरमनप्रीत सिंह को भी आराम दिया गया है. स्टार मिडफील्डर सरदार को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि फॉरवर्ड रमनदीप सिंह टीम के उपकप्तान हैं. मनदीप मोर, सुमित कुमार और शिलानंद लाकड़ा पहली बार चुने गए हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement