scorecardresearch
 

मां बनने वाली हैं सानिया, फैंस को खास अंदाज में दी खुशखबरी

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सानिया ने एक पोस्ट की है जिसमें उनके और पति शोइब मलिक के कपड़ों के साथ एक बच्चे के कपड़ों की फोटो भी दिखाई गए है. साथ ही मैसेज में 'बेबी मिर्जा मलिक' भी लिखा गया है.

Advertisement
X
सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा

देश की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के हरफनमौला क्रिकेटर शोएब मलिक के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है. सानिया मिर्जा ने ट्विटर पर अपने फैंस को खास अंदाज में बताया कि जल्द उनके घर नया मेहमान आना वाला है.

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सानिया ने एक पोस्ट की है जिसमें उनके और पति शोएब मलिक के कपड़ों के साथ एक बच्चे के कपड़ों की फोटो भी दिखाई गए है. साथ ही मैसेज में 'बेबी मिर्जा मलिक' भी लिखा गया है. इससे साफ जाहिर है कि दंपति जल्द ही अभिभावक बनने वाला है.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सानिया ने खुलासा किया था कि वो अपने बच्चे का नाम मिर्जा मलिक रखना चाहती हैं जिसमें उनका और शामिल है. अब उन्होंने इसी नाम के साथ ट्विटर पर पोस्ट भी शेयर की है. #BabyMirzaMalik हैशटेग से ट्विटर पर उनके फैंस सानिया को इस खुशखबरी के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं. सानिया के साथ-साथ उनके पति शोएब ने भी इस फोटो को ट्वीट किया है.

Advertisement

बता दें कि साल 2010 में सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के से हैदराबाद में पाक रीति-रिवाजों के तहत शादी की थी. शादी के 8 साल बाद सानिया-शोइब की यह पहली संतान होगी. 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement