पाकिस्तान में एक बार फिर क्रिकेट घर लौट आया है. श्रीलंका के खिलाफ खेली की 3 मैचों की टी-20 सीरीज़ के आखिरी मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हरा कर सीरीज़ पर भी कब्जा किया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए और श्रीलंका 149 रन ही बना पाया.
मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज़ का खिताब मिला, शोएब मलिक को. मलिक को ईनाम के तौर पर मोटरसाइकिल मिली. इस पर उनकी पत्नी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने ट्वीट कर पूछा, 'चलें पर इस पर?'
Chalen phir is pe?? 😏😂😂
— Sania Mirza (@MirzaSania)
लेकिन सानिया की ख्वाहिश पूरी ना हो सकी, थोड़ी देर बाद उन्होंने एक और तस्वीर ट्वीट की. उन्होंने लिखा,'' अच्छा कोई बात नहीं, मुझे लगता है कि मेरी सीट किसी ने ले ली है''. दरअसल, शोएब मलिक के साथ पीछे बाइक पर शादाब खान बैठे हुए थे.
टीम इंडिया को भी दी बधाईOk never mind.. I guess the seat is taken already 🤷🏽♀️🙄 🤔
— Sania Mirza (@MirzaSania)
सानिया मिर्जा लगातार अपने पति शोएब मलिक की टीम पाकिस्तान के मैच पर नज़र बनाए हुए थीं. लेकिन वह भारत और न्यूज़ीलैंड मैच पर भी नज़र बनाए हुए थीं, भारत की जीत के बाद उन्होंने ट्वीट किया. उन्होंने टीम इंडिया को बधाई दी, और कहा कि अब तो आदत-सी हो गई है.
Congratulations yet again and the boys for the series win 💪🏽💪🏽 ab toh aadat si hogayi hai 🏆🏏
— Sania Mirza (@MirzaSania)