scorecardresearch
 

टेनिस किंग बने रोजर फेडरर, जीता 1000 वां मैच

स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने रविवार को कनाडा के मिलोस राओनिक को ब्रिस्बेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में हराते ही एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. फेडरर ने न सिर्फ अपना 83वां खिताब जीता बल्कि अपनी करियर की 1000वीं जीत भी हासिल की. फेडरर ने पैट्रिक राफ्टर एरिना में राओनिक को दो घंटे 13 मिनट में 6-4, 6-7 (2), 6-4 से हराया.

Advertisement
X

स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी ने रविवार को कनाडा के मिलोस राओनिक को ब्रिस्बेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में हराते ही एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. फेडरर ने न सिर्फ अपना 83वां खिताब जीता बल्कि अपनी करियर की 1000वीं जीत भी हासिल की. फेडरर ने पैट्रिक राफ्टर एरिना में राओनिक को दो घंटे 13 मिनट में 6-4, 6-7 (2), 6-4 से हराया.

अमेरिका के जिमी कोनोरस और अमेरिकी खिलाड़ी इवान लेंडल के बाद फेडरर 1000वीं जीत हासिल करने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी हैं. फेडरर अब 19 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेंगे. गौरतलब है कि 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आए. ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को 39 मिनट और फिर बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 53 मिनट में मात देकर फाइनल में पहुंचे फेडरर ने खिताबी मुकाबले में भी अपनी शानदार लय बरकरार रखी.

फेडरर ने तीसरे गेम में राओनिक की सर्विस तोड़ते हुए पहला सेट 6-4 से जीता. इसके बाद दूसरे सेट के पहले गेम में वह एक बार फिर राओनिक की सर्विस तोड़ने में कामयाब रहे. राओनिक ने हालांकि वापसी की और 2-2 की बराबरी करते हुए लगातार सात अंक बटोरे और सेट भी अपने नाम कर लिया. तीसरे सेट में फेडरर शुरू में थोड़े दबाव में दिखे लेकिन वापसी करते हुए मैच अपने नाम करने में कामयाब रहे.

Advertisement

-इनपुट IANS

Advertisement
Advertisement