scorecardresearch
 

बैडमिंटन: वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में हारीं सिंधु

ओलंपिक रजत पदक विजेता भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु शनिवार को वर्ष के आखिरी मेजर टूर्नामेंट दुबई वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में हार गईं.

Advertisement
X
पीवी सिंधु
पीवी सिंधु

ओलंपिक रजत पदक विजेता भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु शनिवार को वर्ष के आखिरी मेजर टूर्नामेंट दुबई वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में हार गईं. सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु को पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून ने 21-15, 18-21, 21-15 से हराया. सिंधु ने हालांकि जी ह्यून को 76 मिनट तक कठिन संघर्ष करने के लिए मजबूर किया और अपने तेज-तर्रार खेल से कई बार उन्हें घुटने टेकने पर मजबूर किया. लेकिन वह जी ह्यून के अनुभव के आगे टिक नहीं सकीं.

सिंधु को मिली शिकस्त
पहले गेम में सिंधु एकबार भी से आगे नहीं निकल सकीं, लेकिन 15-14 के स्कोर तक उन्होंने कड़ा संघर्ष किया. यहां से जी ह्यून ने अपनी तेजी बढ़ाई और सिंधु को सिर्फ एक अंक लेने का मौका देते हुए छह अंक लेकर पहला गेम जीत लिया. दूसरे गेम में जरूर सिंधु ने जबरदस्त जीवटता दिखाई. इस गेम में कहीं भी कोई स्पष्ट जीत की ओर बढ़ता नजर नहीं आ रहा था. 18-18 से स्कोर बराबर रहने के बाद सिंधु ने लगातार तीन अंक लेते हुए दूसरा गेम अपने नाम कर लिया और मैच 1-1 से बराबरी पर ला दिया.

Advertisement

जबरदस्त हुआ मुकाबला
बराबरी करने के बाद हालांकि सिंधु तीसरे गेम में के अनुरूप नहीं खेल सकीं और जी ह्यून ने शुरुआत में ही 4-0 की बढ़त हासिल कर ली. जी ह्यून ने बेहद सूझबूझ और चतुराई के साथ खेलते हुए लगातार अपनी बढ़त कायम रखी और जीत हासिल की. सिंधु ने इससे पहले ग्रुप मुकाबलों के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलीना मारिन को हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement