scorecardresearch
 

सिंधु को कॉमनवेल्थ गेम्स तक फिट होकर पदक जीतने की उम्मीद

सिंधु मंगलवार को गोपीचंद एकेडमी में अभ्यास करते समय चोटिल हो गई थीं, लेकिन स्कैन से पता चला कि उनकी चोट गंभीर नहीं है, जिससे भारतीय दल और उनके प्रशंसकों को बड़ी राहत मिली.

Advertisement
X
पीवी सिंधु
पीवी सिंधु

कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले टखने में मोच से परेशान पीवी सिंधु को उम्मीद है कि वह बैडमिंटन की व्यक्तिगत स्पर्धाएं शुरू होने तक फिट हो जाएंगी और उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत इन खेलों में कई पदक जीतने में सफल रहेगा. 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का उद्घाटन समारोह 4 अप्रैल को गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) के करारा स्टेडियम में होगा.

सिंधु मंगलवार को गोपीचंद एकेडमी में अभ्यास करते समय चोटिल हो गई थीं, लेकिन स्कैन से पता चला कि उनकी चोट गंभीर नहीं है, जिससे भारतीय दल और उनके प्रशंसकों को बड़ी राहत मिली.

22 साल की सिंधु ने पीटीआई से कहा, ‘तैयारियों के लिहाज से मेरे लिए सब कुछ सही चल रहा है. दुर्भाग्य से मेरे टखने में मोच आ गई, लेकिन मुझे लगता है कि खेल शुरू होने तक मुझे फिट हो जाना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि तब तक मैं पूरी तरह फिट हो जाऊंगी.’

Advertisement

सिंधु को चार साल पहले कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था, लेकिन तब से लेकर अब तक काफी कुछ बदल चुका है और वह भारत की चोटी की शटलर है और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार हैं.

उन्होंने कहा, ‘पिछली बार मैंने कांस्य पदक जीता था और इस बार मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं. मैं कोई संख्या नहीं बता सकती, लेकिन निश्चित तौर पर इस बार हम काफी पदक जीतेंगे.’

सिंधु को पता है कि जब वह गोल्ड कोस्ट में कोर्ट पर उतरेंगी, तो उनसे काफी उम्मीदें लगी होंगी, लेकिन वह इसको लेकर किसी तरह का दबाव नहीं बनाना चाहती हैं.

उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में संभावना के बारे में कहा, ‘जिम्मेदारियां बहुत अधिक हैं और हर कोई चाहता है कि मैं जीत दर्ज करूं. मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना होगा और अपना खेल खेलना होगा, तो फिर स्वत: ही आपके अनुकूल होंगे.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement