scorecardresearch
 

न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं ले रहे: धोनी

घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड को मजबूत टीम करार देते हुए भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनकी टीम 19 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज में मेजबान टीम को हल्के में नहीं ले रही.

Advertisement
X
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड को मजबूत टीम करार देते हुए भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनकी टीम 19 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज में मेजबान टीम को हल्के में नहीं ले रही.

‘द न्यूजीलैंड हेराल्ड’ ने धोनी के हवाले से कहा, ‘न्यूजीलैंड की टीम शानदार है. उनके पास अच्छे गेंदबाज हैं और हाल में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. विशेषकर अपने देश में. वे परिस्थितियों को हमारी तुलना में बेहतर जानते हैं और ऐसा खिलाड़ी जो पहले वहां नहीं खेला है उसके लिए यहां खेलना चुनौती होगी.’ भारत की वनडे टीम पांच मैचों की सीरीज के लिए सोमवार को यहां पहुंची. वनडे सीरीज के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी होगी.

धोनी ने कहा, ‘हम न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं ले रहे, हम उन्हें वह सम्मान देंगे जिसके वे हकदार हैं और हमें पता है कि उनके अनुभवी खिलाड़ी इतने खतरनाक हैं कि अकेले दम पर मैच जीत सकते हैं.’ भारतीय कप्तान का मानना है कि यह दौरा अनुभव के लिहाज से टीम के उनके साथियों के लिए अच्छा होगा, क्योंकि वे अगले साल न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्‍ड कप की तैयारी शुरू कर रहे हैं.

Advertisement

धोनी ने कहा, ‘यह उनके लिए अच्छा मौका है. यहां के मैदान का आकार कुछ अलग तरह का होता है और फील्‍डरों का अनुमान लगाना आसान नहीं होता. हम सामान्यत: जिस तरह से फील्‍ड‍िंग सजाते हैं यह उससे अलग होता है. कुल मिलाकर यह खिलाड़ियों के लिए शानदार दौरा होगा.’ भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्हें अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.

उन्होंने कहा, ‘कुल मिलाकर मैं अपने गेंदबाजों से खुश हूं. मैं फिर कहता हूं कि यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. लेकिन अगर विकेट तेज गेंदबाजों के अनुकूल होते हैं तो हमारे पास निश्चित तौर पर ऐसे गेंदबाज हैं जो नई गेंद का फायदा उठा सकते हैं.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement