विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल परेरा को बांग्लादेश के खिलाफ इस महीने होने वाली सीरीज के लिए बुधवार को श्रीलंका की वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. कुशल मेंडिस उपकप्तान होंगे.
30 साल के परेरा ने श्रीलंका की तरफ से 101 वनडे, 22 टेस्ट और 47 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन्हें दिमुथ करुणारत्ने की जगह कप्तान बनाया गया है.
करुणारत्ने के अलावा सीनियर ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने और विकेटकीपर दिनेश चांडीमल को टीम से बाहर कर दिया गया है. टीम में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं.
टीम 16 मई को बांग्लादेश रवाना होगी तथा ढाका में 23, 25 और 28 मई को वनडे खेलेगी.
टीम इस प्रकार है -
कुशल परेरा (कप्तान), कुशल मेंडिस, दनुष्का गुणातिलक, धनंजय डिसिल्वा, पथुम निसांका, दासुन शनाका, एशेन बंडारा, वानिन्दु हसरंगा, इसुरु उदाना, अकिला धनंजय, निरोशन डिकवेला, दुष्मंता चमीरा, रमेश मेंडिस, असिता फर्नांडो, लक्षण संदाकन, चामिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो, और शिरन फर्नांडो.