scorecardresearch
 

धोनी के परिवार में Covid-19 की स्थिति नियंत्रण में: फ्लेमिंग

चेन्नई सुपर​ किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता की स्थिति नियंत्रण में है. कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद धोनी के माता-पिता का रांची के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है.

Advertisement
X
@ChennaiIPL
@ChennaiIPL

चेन्नई सुपर​ किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता की स्थिति नियंत्रण में है. सीएसके फ्रेंचाइजी लगातार नजर रख रही है. कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद धोनी के माता-पिता का रांची के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है.

सीएसके की बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ जीत के बाद फ्लेमिंग ने कहा कि स्थिति अभी नियंत्रण में है. फ्लेमिंग ने कहा, 'प्रबंधन की दृष्टि से हम उनके परिवार की स्थिति से अच्छी तरह अवगत हैं तथा धोनी और उनके परिवार के लिए सहयोग प्रणाली तैयार की गई है. अभी स्थिति नियंत्रण में हैं, लेकिन हम अगले कुछ दिन इस पर निगरानी रखेंगे.'

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी की मां देविका देवी और पिता पान सिंह को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बुधवार को रांची के बरियातू रोड स्थित पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के संचालक ने बताया था कि धोनी के अभिभावकों की स्थिति सामान्य है. उनका ऑक्सीजन का स्तर ठीक है. संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है. 

Advertisement
Advertisement