नई दिल्ली में चल रही एशियन ट्रैक चैंपियनशिप के दूसरे दिन साइकिल रेस के बीच एक हादसा हो गया. रेस के बीच एक साइकिल सवार का संतुलन बिगड़ने से तीन साइकिल सवार हादसे का शिकार हो गए.
साइकिल रेस के मुकाबले के दौरान इरान के कसारा, मलेशिया के अलिफ एमन और साउथ कोरिया के जिनसिक यांग हादसे की जद में आ गए. ये फाइनल मुकाबला में हो रहा था.
: 3 cyclists injured in a mid-race crash on the second day of Asian Track Cycling Championships in Delhi
— ANI (@ANI_news)
इन तीनों प्रतियोगियों को हादसे के फौरन बाद लोक नारायण जय प्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया. कुछ देर अस्पताल में जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. के मीडिया मैनेजर नितिन आर्या ने बताया कि कोरियाई प्रतियोगी की कॉलर बोन में फ्रैक्चर हो गया है.