scorecardresearch
 

Asian Games: चीन के सुन ने एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता

भारत की निगाहें जकार्ता एशियन गेम्स 2018 में टॉप पांच में अपनी जगह बनाने पर होंगी. चीन ने स्वर्ण पदक से अपना खात खोल लिया है. इंचियोन एशियाई खेलों में उसने 151 स्वर्ण पदक जीते थे.

Advertisement
X
Asian Games
Asian Games

चीन के वुशु खिलाड़ी सुन पेइयुआन ने 18वें एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता.

सुन ने चीन के मार्शल आर्ट के पुरुष चांगकुआन वर्ग का स्वर्ण पदक 9 .75 अंक के साथ जीता.

सुन ने मेजबान इंडोनेशिया के एडगर जेवियर मार्वेलो को दूसरे स्थान पर पछाड़ दिया.

चीन ने 2014 में इंचियोन एशियन गेम्स में 151 स्वर्ण पदक जीते थे जो मेजबान दक्षिण कोरिया से लगभग दोगुने थे.

Advertisement
Advertisement