scorecardresearch
 
Advertisement
खेल

कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन की झलकियां

कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन की झलकियां
  • 1/8

कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं. बीजे वाटलिंग (12) और जीतन पटेल (5) रन बनाकर क्रीज पर टिके है. न्यूजीलैड अब भी भारत से 188 रन पीछे है.

कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन की झलकियां
  • 2/8
कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन के हीरो रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार. भुवी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से पांच विकेट झटके.
कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन की झलकियां
  • 3/8
ऋद्धिमान साहा (54) रन बनाकर नॉटआउट रहे. उन्होंने अपने टेस्ट करियर की तीसरी फिफ्टी छक्के के साथ पूरी की. शाह की इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया 316 रन का स्कोर बनाने में कामयाब रही.
Advertisement
कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन की झलकियां
  • 4/8
लंच के बाद बारिश की वजह से करीब 2.30 घंटे तक खेल रुका रहा. अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया. इसके बाद फ्लड लाइट्स में खिलाने का फैसला किया.
कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन की झलकियां
  • 5/8
रवींद्र जडेजा 14 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी इस पारी में एक छक्का लगाया. इसके अलावा उन्होंने एक विकेट भी झटका.
कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन की झलकियां
  • 6/8
भारतीय टीम कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. टीम इंडिया के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की बदलौत कीवी टीम बैकफुट पर है. खेल के पहले सेशन में भुवनेश्वर और शमी ने तीन कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.
कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन की झलकियां
  • 7/8
मोहम्मद शमी ने सबसे पहले न्यूजीलैंड के किले में सेंघ लगाई. उन्होंने ओपनर बल्लेबाज टॉम लाथम को एक रन पर चलता किया.
कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन की झलकियां
  • 8/8
इस मुकाबले में न्यूजीलैड के कप्तान केन विलियम्सन नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में कीवी टीम का सारा दारोमदार ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल पर था. लेकिन वो सिर्फ 13 रन ही बना सके.
Advertisement
Advertisement