scorecardresearch
 
Advertisement
खेल

ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के चौथे दिन की झलकियां

ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के चौथे दिन की झलकियां
  • 1/9
कानपुर टेस्ट मैच का चौथे दिन भारतीय टीम के नाम रहा. 'विराट सेना' कीवी टीम पर खेल के हर क्षेत्र में हावी रही. भारत के 434 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए. कीवी टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं, और उसे इस टेस्ट मैच में जीत के लिए 341 रनों की दरकार है.
ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के चौथे दिन की झलकियां
  • 2/9
खेल के चौथे दिन ने मुरली विजय शानदार बल्लेबाजी और इस टेस्ट मैच लगातार दूसरी हॉफ सेंचुरी लगाई. विजय ने दूसरी पारी में 76 रन बनाए. वो अबतक दो पारियों में 141 रन बना चुके हैं
ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के चौथे दिन की झलकियां
  • 3/9
चेतेश्वर पुजारा का बल्ला भी जमकर बोला उन्होंने 78 रन की बेहतरीन पारी खेली. पुजारा ने भी कानपुर टेस्ट मैच की दोनों पारियों में हॉफ सेंचुरी लगाई. वो अबतक 140 रन बना चुके हैं
Advertisement
ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के चौथे दिन की झलकियां
  • 4/9
रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया उन्होंने दूसरी पारी में  बेहतरीन 68 रन बनाए. पहली पारी में वो सिर्फ 35 रन ही बना सके थे.
ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के चौथे दिन की झलकियां
  • 5/9
रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में बल्ले से खूब कमाल दिखाया. जडेजा 58 गेंदों में 50 रन बनाकर नॉटआउट रहे. अपनी इस पारी में जडेजा ने तीन छक्के और दो चौके लगाए.
ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के चौथे दिन की झलकियां
  • 6/9
रोहित और जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 100 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. दोनों तेजी से रन बटोरे और न्यूजीलैंड के सामने पहाड़ जैसे लक्ष्य को रखने में अहम भूमिका निभाई.
ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के चौथे दिन की झलकियां
  • 7/9
टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने तीन विकेट झटके. इसके साथ ही वो सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने.
ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के चौथे दिन की झलकियां
  • 8/9
न्यूजीलैंड के युवा स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर ने शानदार प्रदर्शन किया. वो कानपुर टेस्ट मैच की दो पारियों में पांच विकेट झटक चुके हैं.
ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के चौथे दिन की झलकियां
  • 9/9
ईश सोढ़ी ने भी भारतीय बल्लेबाजों को खूब तंग किया. सोढ़ी ने दो पारियों में तीन विकेट हासिल किए.
Advertisement
Advertisement
Advertisement