scorecardresearch
 
Advertisement
खेल

घरेलू मैदान पर 250वें टेस्ट मैच के पहले दिन की झलकियां

घरेलू मैदान पर 250वें टेस्ट मैच के पहले दिन की झलकियां
  • 1/10
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पहले दिन टीम इंडिया ने सात विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (14) और रवींद्र जडेजा (0) के स्कोर पर क्रीज पर टिके हैं. चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्या रहाणे को छोड़ दें तो पहले दिन कोई भी भारतीय बल्लेबाज उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया.
घरेलू मैदान पर 250वें टेस्ट मैच के पहले दिन की झलकियां
  • 2/10
न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज जीतन पटेल को दो, ट्रेंट बोल्ट और नील वागनर ने एक-एक विकेट मिला. इन गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों के सामने शानदार गेंदबाजी की.
घरेलू मैदान पर 250वें टेस्ट मैच के पहले दिन की झलकियां
  • 3/10
कानपुर टेस्ट मैच में चोट की वजह से बाहर हुए केएल राहुल की जगह गौतम गंभीर को टीम में शामिल किया गया है. लेकिन कोलकाता टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह नहीं मिली है. गंभीर की दो साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई हैं. उन्होंने घरेलू मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था.
Advertisement
घरेलू मैदान पर 250वें टेस्ट मैच के पहले दिन की झलकियां
  • 4/10
कानपुर टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मुरली विजय सिर्फ नौ रन की पारी खेलकर चलते बने.
घरेलू मैदान पर 250वें टेस्ट मैच के पहले दिन की झलकियां
  • 5/10
टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार है. अब ‘विराट’ सेना की निगाहें कोलकाता टेस्ट मैच जीतकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बनने पर है. भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले 12 मुकाबलों में से एक में भी हार का सामना नहीं किया है.
घरेलू मैदान पर 250वें टेस्ट मैच के पहले दिन की झलकियां
  • 6/10
ईडन गार्डन्स का विकेट भी स्पिन गेंदबाजों से लिए मददगार साबित होगा. हालांकि कोलकाता की विकेट नई बनाई गई है. जिसका इस्तेमाल पहली बार हो रहा है. पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के मुताबिक कोलकाता पिच पर नमी रहेगी. गेंदबाजों को शुरुआत में टर्न नहीं मिलेगा.
घरेलू मैदान पर 250वें टेस्ट मैच के पहले दिन की झलकियां
  • 7/10
कोहली का खराब फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है. कप्तान विराट कोहली ने जुलाई में नार्थ साउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ 200 रन के बाद कोई बड़ा स्कोर नहीं बनाया है.
घरेलू मैदान पर 250वें टेस्ट मैच के पहले दिन की झलकियां
  • 8/10
पुजारा और रहाणे की बल्लेबाजी को छोड़ दे तों कोई भी भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका. न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने तीन, जीतन पटेल ने दो विकेट झटके, जबकि ट्रेंट बोल्ट और नील वागनर ने एक-एक विकेट झटका.
घरेलू मैदान पर 250वें टेस्ट मैच के पहले दिन की झलकियां
  • 9/10
गौतम गंभीर की जगह शिखर धवन को टीम में शामिल किए जाने से कई सवाल खड़े हुए. धवन का खराब फॉर्म इस टेस्ट मैच की पहली पारी में भी जारी रहा.
Advertisement
घरेलू मैदान पर 250वें टेस्ट मैच के पहले दिन की झलकियां
  • 10/10
चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर अनलकी रहे. वो महज 13 रन से शतक लगाने से चूक गए. पुजारा ने 87 की बेहतरीन पारी खेली.
Advertisement
Advertisement