scorecardresearch
 

'तुम नहीं हारी, हर वो बेटी हारी जिनके लिए तुम लड़ी...', विनेश के संन्यास पर बोलीं साक्षी मलिक

रियो ओलंपिक 2016 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल जीताने वाली साक्षी ने विनेश के समर्थन में कहा कि विनेश तुम नहीं हारी हो, हर वो बेटी हारी है, जिके लिए तुम लड़ी और जीती. ये पूरे देश की हार है. देश तुम्हारे साथ है. खिलाड़ी के तौर पर उनके संघर्ष और जज्बे को सलाम. 

Advertisement
X
साक्षी मलिक
साक्षी मलिक

विनेश फोगाट ने कुश्ती को अलविदा कह दिया है. 50 किलोग्राम कैटेगरी में मात्र 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से ओलंपिक से डिसक्वालिफाई हुई विनेश ने संन्यास ले लिया. उनके इस फैसले पर साक्षी मलिक ने प्रतिक्रिया दी है. 

रियो ओलंपिक 2016 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल जीताने वाली साक्षी ने विनेश के समर्थन में कहा कि विनेश तुम नहीं हारी हो, हर वो बेटी हारी है, जिके लिए तुम लड़ी और जीती. ये पूरे देश की हार है. देश तुम्हारे साथ है. खिलाड़ी के तौर पर उनके संघर्ष और जज्बे को सलाम. 

बता दें कि 100 ग्राम वजन की वजह से विनेश फोगाट को बुधवार को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. दरअसल बुधवार को विनेश का वजन उनकी तय कैटेगरी 50 किलोग्राम से सिर्फ100 ग्राम ज्यादा पाया गया था. 

विनेश फोगाट का जब मंगलवार सुबह वजन मापा गया तो उनका वेट 49.90 किलोग्राम था, जो 50 किलोग्राम कैटेगरी के लिए उपयुक्त था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेमीफाइनल के मैच खेलने के बाद उन्हें एनर्जी के लिए खाना खिलाया गया, जिससे उनका वजन बढ़कर 52.700 किलोग्राम तक बढ़ गया था. 

Advertisement

इसके बाद उनकी मेडिकल टीम ने रातभर विनेश का वजन घटाने की कोशिश की थी. उन्हें रातभर एक्सरसाइज कराई गई. उन्होंने रातभर स्किपिंग और साइकलिंग की. सॉना बाथ भी लिया. नाखून तक कटा लिए. विनेश का वजन कम तो हुआ, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनका वजह 50.100 किलोग्राम पर अटककर रह गया. 

गगन नारंग, दिनशॉ पारदीवाला, उनके पति, फिजियो, मेडिकल स्टाफ, आईओए अधिकारी, भारत में मौजूद लोग ओजीक्यू (ओलंप‍िक गोल्ड क्वसेट) ने विनेश का वजन कम करने के लिए रातभर काम किया. जानकारी के मुताबिक, डॉ पारदीवाला ने तो यहां तक ​​कह दिया कि हम उनकी जान को खतरे में नहीं डाल सकते हैं. 

विनेश ने एक दिन में जीते थे 3 मैच

विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी में मंगलवार को तीन मैच खेले थे. उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में टोक्यो ओलिंपिक की चैंपियन यूई सुसाकी को 3-2 से हराया था. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की महिला पहलवान ओक्साना लिवाच को 7-5 से और सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन को 5-0 से पटखनी दी थी.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement