scorecardresearch
 

CWG 2026: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल, कुल 199 किलो वजन उठाकर किया कमाल

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है. ज्ञानेश्वरी यादव ने भारत के नाम एक और मेडल कर दिया है.

Advertisement
X
 ज्ञानेश्वरी यादव का धमाकेदार प्रदर्शन (PHOTO:AP)
ज्ञानेश्वरी यादव का धमाकेदार प्रदर्शन (PHOTO:AP)

राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने एक बार फिर अपने खेल का कमाल दिखाया है. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर जीतकर भारत को पांचवां मेडल दिलाने का काम किया है.

भारत को वेटलिफ्टिंग में चौथा मेडल मिला. ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने तीसरे प्रयास में स्नैच श्रेणी में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क श्रेणी में 111 किलो उठाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया. पूरे मुकाबले में नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह से उनकी कड़ी टक्कर देखने को मिली. उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया.

इन खिलाड़ियों ने किया देश का नाम रोशन

इससे पहले रविवार को भारत को मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल दिलाने में सफलता हासिल की थी. इसके अलावा ऋषिकांत सिंह और राजा मुथुपांडी ने भी सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन किया. वहीं भारत को पहला मेडल झंडू कुमार ने पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ग में 190 किलोग्राम वजन उठाकर ये उपलब्धि हासिल की. 

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा को मिलेगा नया ओपनिंग पार्टनर? वैभव सूर्यवंशी की होगी वनडे में एंट्री! दिग्गज ने उठाई मांग 

Advertisement

मेडल पाने से चूकीं प्रतिष्ठा सामंता 

भारतीय जिम्नास्ट प्रतिष्ठा सामंता राष्ट्रमंडल खेलों में मेडल जीतने के काफी करीब पहुंचकर भी चूक गईं और महिलाओं के वॉल्ट फाइनल स्पर्धा में छठे स्थान पर रहीं. उन्होंने इस फाइनल मुकाबले के लिए सातवें स्थान पर जगह बनाई थी. 

ये भी पढ़ें- 102 मीटर का छक्का छोड़िए... इस पारी ने बताया- वैभव सिर्फ छक्के मारने नहीं, मैच बनाने भी आए हैं 

फाइनल में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, जहां अपने पहले प्रयास में उन्हें 12.700 का स्कोर मिला और दूसरे प्रयास में 12.666 का स्कोर पाया. इन दोनों प्रयासों को मिलाकर उनका औसत स्कोर 12.683 रहा. हालाँकि उनका यह प्रदर्शन काफी शानदार था, लेकिन पदक तालिका (टॉप-3) में जगह बनाने और भारत के लिए मेडल जीतने के लिए यह अंक थोड़े कम रह गए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement