scorecardresearch
 

चीनी दीवार भेद नहीं सके 20 साल के आयुष शेट्टी, बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में मिला सिल्वर

बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्हें चीनी खिलाड़ी ने हरा दिया. इसके बावजूद आयुष ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया.

Advertisement
X
आयुष शेट्टी फाइनल में हार गए. (Photo: Badminton Asia Championships)
आयुष शेट्टी फाइनल में हार गए. (Photo: Badminton Asia Championships)

बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप 2026 के मेन सिंगल्स फाइनल में भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी को निराशा हाथ लगी. 20 साल के आयुष शेट्टी को चीन के स्टार खिलाड़ी शी युकी के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

रविवार (12 अप्रैल) को निंगबो (चीन) के निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम,में खेले गए मुकाबले में शी युकी ने आयुष शेट्टी पर 21-8, 21-10 से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया.  जबकि आयुष को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. मुकाबला महज 42 मिनटों में ही खत्म हो गया.

वर्ल्ड नंबर-2 शी युकी ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और आयुष शेट्टी के खिलाफ अपना हेड टू हेड रिकॉर्ड 3-0 कर लिया. युकी ने पहली बार बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है. हालांकि फाइनल में हार के बावजूद आयुष शेट्टी के लिए यह टूर्नामेंट यादगार रहा.

वर्ल्ड नंबर-25 आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया और इस प्रतियोगिता के मेन्स सिंगल्स में मेडल जीतने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बने. इससे पहले दिनेश खन्ना, सुरेश गोयल, प्रकाश पादुकोण, पुलेला गोपीचंद, अनूप श्रीधर और एचएस प्रणय जैसे दिग्गज यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

Advertisement

आयुष शेट्टी ने सेमीफाइनल में गत चैम्पियन और वर्ल्ड नंबर-1 कुनलावुत वितिदसर्न को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. इसके अलावा उन्होंने क्वार्टरफाइनल में जोनाथन क्रिस्टी और अन्य टॉप खिलाड़ियों को हराकर अपनी काबिलियत साबित की.

भले ही गोल्ड मेडल हाथ से निकल गया, लेकिन आयुष शेट्टी ने इस प्रदर्शन से यह साफ कर दिया कि वह भारतीय बैडमिंटन के उभरते हुए बड़े सितारे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement