आईपीएल 2022 के 16वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से मात दी. 190 रनोंं के टारगेट को गुजरात ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. गुजरात टाइटन्स की तीन मुकाबलों में यह लगातार तीसरी जीत है और वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है.
मुकाबले का आखिरी ओवर काफी उतार चढ़ाव से भरा रहा. ओडियन स्मिथ द्वारा फेंके गए उस ओवर में गुजरात को 19 रनोंं की जरूरत थी, जो उसने हासिल कर लिए. गुजरात की जीत के नायक राहुल तेवतिया (नाबाद 13 रन) रहे, जिन्होंने मुकाबले की आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के उड़ाकर टीम को जीत दिला दी.
𝗪𝗛𝗔𝗧. 𝗔. 𝗙𝗜𝗡𝗜𝗦𝗛! 👌 👌 creams two successive SIXES on the last two deliveries as the -led beat & complete a hat-trick of wins in the 2022! 👏 👏
— IndianPremierLeague (@IPL)
Scorecard ▶️
ओवर की पहली गेंद वाइड हुई, जिसके बाद 6 गेंद में 18 रन बनाने थे. फिर ओवर की पहली लीगल डिलिवरी पर हार्दिक पंड्या रन आउट हो गए और दूसरी गेंद पर राहुल तेवतिया ने एक रन लिया. तीसरी गेंद पर डेविड मिलर चौका जड़ने में कामयाब रहे. इसके बाद चौथी गेंद पर मिलर ने एक रन लिया.
अब दो गेंदों पर 12 रन चाहिए थे, ऐसे में फैन्स की धड़कनें बढ़ गई थीं. पांचवीं गेंद को राहत तेवतिया ने डीप मिडविकेट के ऊपर से छह रनोंं के भेज दिया. मैच की आखिरी गेंद भी स्मिथ ने तेवतिया के स्लॉट में फेकी, जिसे उन्होंने स्टैंड्स में भेजकर गुजरात को यादगार जीत दिला दी.
स्मिथ का आखिरी ओवर:
19.1 ओवर- 1 रन (वाइड बॉल)
19.1 ओवर- विकेट
19.2 ओवर- एक रन
19.3 ओवर- चार रन
19.4 ओवर- एक रन
19.5 ओवर- छह रन
19.6 ओवर- छह रन
ऐसा रहा मुकाबला...
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने नौ विकेट पर 189 रन बनाए थे. लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों पर 64 रनोंं का योगदान दिया. ओपनर शिखर धवन ने भी 35 एवं जितेश शर्मा ने 23 रनोंं का उपयोगी योगदान दिया. गुजरात टाइटन्स की ओर से राशिद खान ने तीन और दर्शन नालकंडे ने दो सफलताएं हासिल कीं.
जवाब में गुजरात टाइटन्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 190 रन बना लिए. ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 96 रनोंं की पारी खेली. वहीं, साई सुदर्शन ने 35 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 27 रनोंं का योगदान दिया. पंजाब किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा दो खिलाड़ियों को चलता किया.