scorecardresearch
 

FIFA World Cup 2022: लियोनेल मेसी के कमाल से रंग में लौटी अर्जेंटीना, मैक्सिको को 2-0 से दी मात

अर्जेंटीना के लीजेंड फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने एक बार फिर वर्ल्ड कप में अपना कमाल दिखाया है. मैक्सिको के खिलाफ हुए मैच में मेसी ने एक गोल दागा और दूसरे गोल में मदद की, जिसके दमपर अर्जेंटीना ने 2-0 से मैक्सिको पर जीत दर्ज की.

Advertisement
X
अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी का जलवा
अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी का जलवा

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में एक बार फिर लियोनेल मेसी का जादू देखने को मिला है. शनिवार की देर रात को मैक्सिको के खिलाफ हुए मैच में अर्जेंटीना ने 2-0 से जीत हासिल की और यहां कप्तान लियोनेल मेसी की कलाकारी देखने को मिली जिन्होंने अपनी टीम के लिए पहला गोल दागा था. उनके अलावा युवा प्लेयर एन्ज़ो फर्नांडिज ने भी अर्जेंटीना के लिए गोल किया और अपनी टीम की जीत पक्की कर दी.

अर्जेंटीना के लिए यह जीत काफी जरूरी थी, क्योंकि पिछले मैच में सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हरा दिया था जिसे फुटबॉल इतिहास के बड़े उलटफेर में से एक माना गया. ऐसे में राउंड ऑफ 16 की रेस में रहने के लिए अर्जेंटीना के लिए यहां पर जीत जरूरी थी और 2-0 की जीत ने यही कमाल कर दिया. 

अर्जेंटीना बनाम मैक्सिको (2-0)
•    लियोनेल मेसी- 64 मिनट
•    एन्ज़ो फर्नांडिज- 87 मिनट

अर्जेंटीना के लिए यहां जीत कितनी जरूरी थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने अपने स्क्वॉड में कुल 5 बदलाव किए थे. मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने अपने गेम को बढ़ाया और लीजेंड लियोनेल मेसी ने अपना कमाल दिखाया.
 

मेसी के लिए यह मैच काफी स्पेशल था, क्योंकि फीफा वर्ल्ड कप में यह लियोनेल मेसी का 21वां मैच था. इसी के साथ उन्होंने अर्जेंटीना के ऑलटाइम ग्रेट डिएगो माराडोना के 21 मैच के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. साथ ही वर्ल्ड कप में यह लियोनेल मेसी का 8वां गोल था. पहले हाफ में मैक्सिको ने मेसी को बांधकर रखने की कोशिश की, लेकिन दूसरे हाफ में वह उन्हें नहीं रोक पाए. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FIFA World Cup (@fifaworldcup)

Advertisement

 

अर्जेंटीना के ग्रुप की बात करें तो वह ग्रुप-सी में है, जिसमें वह अभी दूसरे नंबर पर है. अर्जेंटीना ने दो मैच खेले हैं, इनमें एक में जीत और एक में हार मिली है. अर्जेंटीना के कुल 3 प्वाइंट हैं जबकि ग्रुप में पोलैंड चार प्वाइंट के साथ टॉप पर है.


 

 

Advertisement
Advertisement