विराट कोहली ने आखिरी शतक साल 2019 में जमाया था, उसके बाद से ही विराट कोहली का बल्ला शांत है. विराट कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक दर्ज हैं, 71वें शतक का इंतज़ार है. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक और वनडे में 43 शतक लगाए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टीम इंडिया की तीन मैचों की वनडे श्रृंखला जारी है जिसके पहले मुकाबले में विराट कोहली ने 8 रनों की पारी खेली. ऐसे में पूरे हिंदुस्तान के क्रिकेट प्रेमियों का सवाल ये है कि आखिर विराट कोहली का अगला शतक कब आएगा? देखिये.