एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. दिलचस्प बात यह है कि मैच शुरू होने से पहले टॉस के दौरान दोनों देशों के कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया. भारतीय टीम मैदान पर केवल एक मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ उतरी है, जबकि पूरी टीम स्पिनरों पर निर्भर करेगी.