scorecardresearch
 

IND vs AFG: वनडे सीरीज में इंजर्ड कोहली की जगह नंबर-3 पर कौन खेलेगा? रेस में ये दो धुरंधर

विराट कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल में इंजरी हो गई थी. कोहली ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 675 रन बनाए और टीम को लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. अब कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, जिसने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है.

Advertisement
X
विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर कौन खेलेगा? (Photo: PTI)
विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर कौन खेलेगा? (Photo: PTI)

भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से मुल्लांपुर में टेस्ट मैच खेला जाना है. फिर दोनों टीमों के बीच 14 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होनी है. वनडे सीरीज से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा सेटबैक लगा है. स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली चोट के कारण वनडे सीरीज में भाग नहीं लेंगे.

विराट कोहली के बाहर होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि उनकी जगह कौन लेगा? स्क्वॉड में पहले से ही ईशान किशन मौजूद हैं, जिन्हें तीसरे नंबर पर आजमाया जा सकता है. ईशान किशन ने चार मौकों पर वनडे इंटरनेशनल में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की. इस दौरान उन्होंने 40.75 की औसत से 163 रन बनाए हैं. नंबर-4 पोजीशन पर ईशान के स्कोर 59, 1, 93, 10 रहे हैं. यानी उनका इस नंबर पर रिकॉर्ड कुल मिलाकर अच्छा रहा है.

अगर विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का ऐलान होता है, तो ऋतुराज गायकवाड़ का दावा मजबूत लगता है. ऋतुराज को उस इंडिया-ए टीम का उप-कप्तान बनाया गया है, जिसे 9 जून से श्रीलंका में ट्राई सीरीज में खेलनी है. ऋतुराज ने 3 दिसंबर 2025 को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध अपनी आखिरी ओडीआई इनिंग्स में शानदार 105 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें: वैभव IN, सूर्या OUT... टीम इंडिया की T20 टीम का इस द‍िन होगा ऐलान, रजत या श्रेयस में कौन होगा कप्तान?

Advertisement

तब ऋतुराज गायकवाड़ ने श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में चौथे नंबर पर बैटिंग की थी. फिर ऋतुराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था. इसकी वजह श्रेयस अय्यर थे, जो चोट से वापसी कर टीम में लौटे. अब श्रेयस अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी टीम का हिस्सा हैं और वो चौथे नंबर पर बैटिंग करेंगे.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, विराट कोहली अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

ऋतुराज गायकवाड़ की यदि अफगानिस्तान सीरीज के लिए कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में एंट्री होती है तो उन्हें तीसरे क्रम पर ही मौका मिल पाएगा. ऋतुराज ओडीआई क्रिकेट में दो मौकों पर नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे, हालंकि वो कुल 27 रन (19 & 8) ही बना सके.

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement