scorecardresearch
 

5 छक्के और तूफानी फिफ्टी... एबी डिविलियर्स ने दिलाई पुराने दिनों की याद, VIDEO

साउथ अफ्रीका चैम्पियंस ने 97 रनो की बड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की. एक तरफ एबी डिविलियर्स ने बल्ले से अपने पुराने दिनों की याद दिलाई, तो दूसरी तरफ क्रिस गेल ने भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैन्स का खूब मनोरंजन किया.

Advertisement
X
डिविलियर्स ने खेली तूफानी पारी, जड़े 5 गगनचुंबी छक्के. (Photo: Instagram/@gc_southafricachampions)
डिविलियर्स ने खेली तूफानी पारी, जड़े 5 गगनचुंबी छक्के. (Photo: Instagram/@gc_southafricachampions)

वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के मैच नंबर-3 में साउथ अफ्रीका चैम्पियंस का सामना वेस्टइंडीज चैम्पियंस से हुआ. 4 अक्टूबर (रविवार) को शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैम्पियंस ने 97 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैम्पियंस ने वेस्टइंडीज चैम्पियंस को जीत के लिए 243 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन उसकी पूरी टीम 18.2 ओवर्स में 145 रनों पर सिमट गई. 

साउथ अफ्रीका चैम्पियंस की जीत में कप्तान एबी डिविलियर्स की अहम भूमिका रही. डिविलियर्स ने 39 गेंदों पर 70 रन जड़कर पुराने दिलों की याद दिला दी. डिविलियर्स ने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए. इस दौरान डिविलियर्स ने केवल 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

साउथ अफ्रीका चैम्पियंस के लिए सबसे ज्यादा 87 रन ओपनर रिचर्ड लेवी ने बनाए. लेवी ने 39 गेंदों की पारी में 8 छक्के और 5 छक्के लगाए. वेस्टइंडीज चैम्पियंस की ओर से डेव मोहम्मद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके. वहीं ड्वेन ब्रावो, रायड एमरिट और फिडेल एडवर्ड्स ने एक-एक विकेट के लिए.

क्रिस गेल की तूफानी फिफ्टी बेकार
रनचेज में वेस्टइंडीज चैम्पियंस के लिए कप्तान क्रिस गेल ने तूफानी पारी खेली, लेकिन ये जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था. गेल ने 31 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और चार चौके शामिल रहे. कार्लोस ब्रेथवेट (29 रन) और रायड एमरिट (14 रन) भी दोहरे अंकों तक पहुंचने में सफल रहे.

Advertisement

साउथ अफ्रीका चैम्पियंस के लिए स्पिन गेंदबाजों एरॉन फंगिसो और इमरान ताहिर ने तीन-तीन विकेट झटके. वहीं रॉबी फ्राइलिंक को 2 सफलताएं हासिल हुईं. जबकि मर्चेंट डी लांगे और सारेल इरवी ने एक-एक विकेट लिए.

साउथ अफ्रीका चैम्पियंस की प्लेइंग-11: एबी डिविलियर्स (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, रिचर्ड लेवी, कॉलिन इनग्राम, मोर्ने वैन विक (विकेटकीपर), सारेल इरवी, एरॉन फंगिसो, वेन पार्नेल, मर्चेंट डी लांगे, इमरान ताहिर और रॉबी फ्राइलिंक.

वेस्ट इंडीज चैम्पियंस की प्लेइंग-11: क्रिस गेल (कप्तान), लेंडल सिमंस, चैडविक वाल्टन (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, कार्लोस ब्रेथवेट, रेमन रीफर, जर्मेन ब्लैकवुड, रायड एमरिट, फिडेल एडवर्ड्स, सुलेमान बेन और डेव मोहम्मद.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement