भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों मैदान से दूर हैं, लेकिन परिवार के साथ बिताए जा रहे खास पलों की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नई तस्वीरों में कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटे अकाय के साथ सुकून भरे पल बिताते नजर आए. हालांकि इन फोटोज में बेटी वामिका नजर नहीं आईं.
तस्वीरों में विराट कोहली हरे-भरे माहौल के बीच अपने बेटे अकाय को पिगीबैक राइड देते दिखाई दे रहे हैं. यह तस्वीरें फैन्स को काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है. आउटिंग के दौरान कोहली ने ब्लैक हूडी और खाकी ट्राउजर पहन रखा था और वह बेहद रिलैक्स नजर आए.
VIRAL: #ViratKohli and #AnushkaSharma spend some quality time with family in UK. 😍#Celebs pic.twitter.com/p1mgmD115A
— Filmfare (@filmfare) June 16, 2026
तस्वीरों के बैकग्राउंड में बेबी स्ट्रोलर, स्नैक्स और गुलाबी रंग का गुब्बारा भी दिखाई दे रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिवार ने खुले माहौल में एक शांत और निजी पिकनिक का आनंद लिया. वहीं अनुष्का शर्मा दोस्तों के साथ बातचीत करती दिखीं, जिससे पूरे माहौल की सहजता और पारिवारिक गर्मजोशी साफ झलक रही थी.
चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं विराट
विराट कोहली फिलहाल चोट से उबर रहे हैं. IPL 2026 के फाइनल के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उन्हें डिस्टल सेमिमेम्ब्रेनोसस टेंडन टियर हुआ था, जिसके चलते वह भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज से बाहर हो गए.
कोहली की अनुपस्थिति में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया. 37 वर्षीय स्टार बल्लेबाज फिलहाल रीहैबिलिटेशन प्रोसेस से गुजर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे.
Virat Kohli Snapped Enjoying Some Family Time At The Park In London With @AnushkaSharma And Akaay Kohli.📸❤️
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) June 16, 2026
.
.
.
.#Virushka #UK @imVkohli pic.twitter.com/AmPAOMluzH
IPL 2026 में फिर चमका विराट का बल्ला
चोट से पहले विराट कोहली का IPL 2026 सीजन शानदार रहा था. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लगातार दूसरे खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई. कोहली ने 16 मैचों में 675 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ बने रहे.
इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 165.85 रहा, जबकि उन्होंने 56.25 की बेहतरीन औसत से रन बनाए. आंकड़े एक बार फिर साबित करते हैं कि उम्र बढ़ने के बावजूद विराट का प्रभाव और निरंतरता बरकरार है.
फिलहाल फैन्स उनकी मैदान पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि वायरल तस्वीरों ने यह जरूर दिखा दिया है कि क्रिकेट से दूर रहने के दौरान विराट अपने परिवार के साथ हर पल को खास बनाने में जुटे हुए हैं.