scorecardresearch
 

'अब तो स्लेजिंग भी करने लगा है...', वैभव सूर्यवंशी का फैन बना ये अंग्रेज दिग्गज

15 साल की कम उम्र में ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से सुर्खियां बटोर रहे वैभव सूर्यवंशी ने एक और दिग्गज को अपना मुरीद बना लिया है. अब इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने उनकी प्रतिभा की खुलकर सराहना की है.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं... (Photo: SLC)
वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं... (Photo: SLC)

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारतीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. ब्रॉड ने 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पॉडकास्ट पर कहा कि अगर उन्हें इंग्लैंड दौरे पर वैभव को खेलते हुए देखने का मौका मिला तो वह खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे.

ब्रॉड ने कहा कि महज 15 साल की उम्र में वैभव ने जिस तरह अपनी बल्लेबाजी से दुनिया का ध्यान खींचा है, वह बेहद खास है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वैभव के खेल में सब कुछ है और अब वह मैदान पर स्लेजिंग भी करने लगा है, जो 'बेबी बॉस' के आत्मविश्वास को दिखाता है.

हाल ही में श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई-सीरीज फाइनल में वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. इससे पहले वह श्रीलंका-ए के खिलाड़ियों के साथ मैदान पर हुई नोकझोंक के कारण भी चर्चा में रहे थे.

यह भी पढ़ें: इतिहास रचने के लिए आयरलैंड रवाना हुए वैभव सूर्यवंशी, 15 साल की उम्र में करेंगे डेब्यू

ब्रॉड का मानना है कि वैभव के पास असाधारण प्रतिभा है और वह आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े सितारों में शामिल हो सकते हैं. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर भी वैभव को लेकर उत्साहित हैं और उनकी प्रतिभा की खुलकर सराहना कर चुके हैं.

Advertisement

आईपीएल 2026 में अपनी दमदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स के स्टार वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.

बीसीसीआई ने 23 जून (मंगलवार) को टीम इंडिया की ब्लू जर्सी में वैभव की वीडियो भी साझा की है. टीम इंडिया की जर्सी मिलने के बाद वैभव बेहद खुश और भावुक भी दिखे. 

वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं. महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बेहद करीब भी हैं. आयरलैंड के बाद भारतीय टीम 5 टी20I मैचों के लिए इंग्लैंड जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement