scorecardresearch
 

कहां गया उसे ढूंढो! ट्रेव‍िस हेड की चमक IPL में हुई गायब, ना ट‍िक रहे ना रन बन रहे

ट्रेविस हेड का IPL 2026 सीजन अब तक निराशाजनक रहा है. 7 मैचों में सिर्फ 180 रन उनके बल्ले से न‍िकले हैं. 2024 और 2025 में शानदार आंकड़े देने वाले हेड इस बार ना टिक पा रहे हैं और ना ही बड़ी पारियां खेल पा रहे हैं, जिससे टीम की चिंता बढ़ गई है.

Advertisement
X
रन मशीन से संघर्ष तक… IPL 2026 में ट्रेविस हेड की कहानी उलट गई (Photo: ITG)
रन मशीन से संघर्ष तक… IPL 2026 में ट्रेविस हेड की कहानी उलट गई (Photo: ITG)

इंड‍ियन प्रीमियर लीग (IPL) में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले ट्रेव‍िस हेड (Travis Head) का बल्ला इस सीजन पूरी तरह खामोश नजर आ रहा है. पिछले दो सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों पर कहर ढाने वाले हेड  मौजूदा सीजन में संघर्ष करते दिख रहे हैं.

इस सीजन अब तक खेले गए 7 मैचों में हेड ने सिर्फ 180 रन बनाए हैं. उनका एवरेज 25.71 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 144 का रहा है. आंकड़े बताते हैं कि वह क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पा रहे और बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे हैं.

अगर पिछले सीजन पर नजर डालें तो तस्वीर बिल्कुल अलग थी. IPL 2025 में हेड ने 13 मैचों की 12 पारियों में 374 रन बनाए थे. उनका एवरेज 31.16 का था और स्ट्राइक रेट 162.60 का रहा था, जो उनकी आक्रामक शैली को दर्शाता है.

वहीं IPL 2024 में तो उन्होंने और धमाकेदार प्रदर्शन किया था. 15 मैचों की 15 पारियों में हेड ने 567 रन बनाए थे. उस दौरान उनका एवरेज 40.50 का रहा और स्ट्राइक रेट 191.55 का था, जो उन्हें लीग के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल करता था.

यह भी पढ़ें: ओपनर ही हैं IPL 2026 के असली 'रन'वीर, 10 में 4 तो लेफ्टी, हैरान कर देगा ये ट्रेंड

Advertisement

वह तब उस सीजन में रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर थे. यह मूंछों वाले ट्रेव‍िस हेड के रौब ही था कि उनके इस प्रदर्शन की वजह से उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद की टीम फाइनल में भी पहुंची थी. हालांकि, तब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स  ने सनराइजर्स को 8 व‍िकेट से हराया था. 

लेकिन IPL 2026 में उनका ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है. न तो वह पहले जैसी आक्रामक शुरुआत दे पा रहे हैं और न ही टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा पा रहे हैं. उनकी इस गिरती फॉर्म का असर टीम के प्रदर्शन पर भी साफ नजर आ रहा है.

ट्रेव‍िस हेड का साल दर साल आईपीएल में प्रदर्शन 

साल मैच रन एवरेज स्ट्राइक रेट
2026* 180   25.71   144.00
2025 13  374 31.17  162.61
2024 15  567 40.50 191.55  
2017 7  151 30.20  139.81
2016  54  27.00  135.00

*- नोट: 21 अप्रैल 2026 तक ट्रेव‍िस हेड के ये आंकड़े हैं. 

2016 और 2017 का आईपीएल सीजन ट्रेव‍िस हेड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले थे, वहीं 2024 से वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में हैं. अब बड़ा सवाल यही है क्या ट्रेविस हेड इस खराब दौर से बाहर निकल पाएंगे या IPL 2026 उनके लिए एक भूला देने वाला सीजन साबित होगा?

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement