scorecardresearch
 

'घर जाना चाहता हूं...', 5 दिन से भारत में फंसी वेस्टइंडीज की टीम, कोच डैरेन सैमी का फूटा गुस्सा

ईरान vs यूएस-इजरायल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं. वेस्टइंडीज ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मुकाबला 1 मार्च को ही खेल लिया था, लेकिन टीम के खिलाड़ी और कोच अब तक भारत में ही फंसे हुए हैं.

Advertisement
X
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भारत में ही फंसे हुए हैं. (Photo: Getty Images)
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भारत में ही फंसे हुए हैं. (Photo: Getty Images)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत में ही फंसी हुई है. वेस्टइंडीज ने सुपर-8 मुकाबला भारत के खिलाफ कोलकाता में खेला था. हार के बाद टीम को तुरंत स्वदेश रवाना होना था. लेकिन पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव ने पूरी योजना बदल दी.

हालात से परेशान वेस्टइंडीज के हेड कोच डेरेन सैमी ने अपनी नाराजगी और बेबसी खुलकर जाहिर की. सैमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो पोस्ट शेयर किए. सैमी ने लिखा, मैं बस घर जाना चाहता हूं. कम से कम एक अपडेट तो दे, कुछ तो बताएं. आज, कल, अगले हफ्ते. पांच दिन हो गए हैं.' हालांकि सैमी को बाद में अपडेट मिला, जिसके बाद उन्होंने सुकून की सांस ली.

ईरान पर किए गए हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण कोलकाता में चार दिन से अधिक समय तक फंसी रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए अब स्वदेश लौटने का रास्ता साफ हो गया है. टीम को घर भेजने के लिए एक चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था कर दी गई है. एक सूत्र ने गुरुवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'वेस्टइंडीज टीम को स्वदेश भेजने के लिए चार्टर फ्लाइट का इंतजाम किया गया है.'

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम भी इसी संकट में फंसी थी. हालांकि आईसीसी क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हस्तक्षेप कर उसकी यात्रा की व्यवस्था कर दी. दुबई के रास्ते एमिरेट्स की फ्लाइट रद्द होने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को अब अदीस अबाबा (इथियोपिया) के जरिए हरारे भेजा जा रहा है. खिलाड़ी दो बैच में लौट रहे हैं. पहला समूह रवाना हो चुका है और अंतिम दल शुक्रवार को निकल जाएगा.

जहां जिम्बाब्वे को वैकल्पिक रास्ता मिल गया है, वहीं वेस्टइंडीज की टीम की यात्रा को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. डैरेन सैमी और उनके खिलाड़ियों के लिए यह स्थिति मानसिक और लॉजिस्टिक दोनों स्तर पर चुनौतीपूर्ण है. टी20 वर्ल्ड कप का सफर भले खत्म हो गया हो, लेकिन घर वापसी की जंग अभी बाकी है. इस अनिश्चित इंतजार ने खिलाड़ियों की थकान और चिंता को और बढ़ा दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement