scorecardresearch
 

विराट के बाद यह कारनामा करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बने धवन

धवन ने 95 पारियों में अपने चार हजार रन पूरे किए हैं. उनसे पहले भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ विराट कोहली ने ही कम पारियों में चार हजार रन अपने खाते में डाले.

Advertisement
X
शिखर धवन
शिखर धवन

टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ने वनडे क्रिकेट में अपने चार हजार रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने यह मुकाम रविवार को विशाखापत्तनम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में हासिल किया.

धवन ने इस मैच में 85 गेंदों में 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 100 रन बनाते हुए अपनी टीम को मैच के साथ सीरीज जीताने में भी मदद की. भारत ने श्रीलंका को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से मात दी.

धवन ने 95 पारियों में अपने चार हजार रन पूरे किए हैं. उनसे पहले भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ विराट कोहली ने ही कम पारियों में चार हजार रन अपने खाते में डाले. कोहली ने चार हजार रन पूरे करने के लिए 93 पारियां खेली थीं.

वहीं कुल पांच खिलाड़ियों ने धवन से कम पारियों में चार हजार रन पूरे किए हैं. उन्होंने इस प्रारुप में 12 शतक लगाए हैं. वह सबसे कम पारियों में 12 शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं. भारतीय बल्लेबाजों में धवन से पहले कोहली ने 83 पारियों में 12 शतक लगाए थे.

Advertisement

एजेंसी के मुताबिक सबसे तेज 12 शतक दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने लगाए हैं. दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 74 पारियों में 12 शतक जड़े हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement