scorecardresearch
 

शशांक मनोहर का फिर BCCI अध्यक्ष बनना लगभग तय

शशांक मनोहर का फिर बीसीसीआई अध्यक्ष बनना लगभग तय है. उन्हें अनुराग ठाकुर और शरद पवार गुट दोनों का समर्थन हासिल है और जगमोहन डालमिया के निधन के बाद रिक्त हुए अध्यक्ष पद के लिये वह दोनों गुटों की पसंद के उम्मीदवार बन गए हैं.

Advertisement
X
शशांक मनोहर फिर संभालेंगे BCCI की कमान
शशांक मनोहर फिर संभालेंगे BCCI की कमान

शशांक मनोहर का फिर है. उन्हें अनुराग ठाकुर और शरद पवार गुट दोनों का समर्थन हासिल है और अध्यक्ष पद के लिये वह दोनों गुटों की पसंद के उम्मीदवार बन गए हैं.

पहले भी रह चुके हैं बीसीसीआई प्रमुख
विदर्भ के 57 वर्षीय वकील मनोहर 2008 से 2011 तक बीसीसीआई के प्रमुख रह चुके हैं. जिनके बाद एन श्रीनिवासन अध्यक्ष बने. अपनी साफ छवि और खेलों में भ्रष्टाचार के मामले में कड़े रवैये के कारण मनोहर अब उम्मीदवार बनकर उभरे हैं.

29 में से 15 वोट मिलना तय
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और अनुराग ठाकुर के मनाने पर मनोहर फिर से पद संभालने को राजी हुए. पवार के हामी भरने पर बात पक्की हो सकी.’ ठाकुर और पवार गुट के साथ आने से मनोहर को अब 29 में से 15 वोट मिलना तय है जो अध्यक्ष बनने के लिये जरूरी है.

श्रीनिवासन के धुर आलोचक

इसके साथ ही तमिलनाडु के दिग्गज श्रीनिवासन की अपने पसंदीदा उम्मीदवार को अध्यक्ष बनाने की . मनोहर आईपीएल स्पाट फिक्सिंग प्रकरण के बाद से श्रीनिवासन के धुर आलोचक रहे हैं. वह श्रीनिवासन और पवार के बीच करार की अटकलों के पूरी तरह खिलाफ थे. बोर्ड के दोनों पूर्व अध्यक्षों की हाल ही में नागपुर में मुलाकात हुई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement