scorecardresearch
 

पुलवामा शहीदों के परिवार की मदद के लिए पुश-अप करेंगे तेंदुलकर

Sachin Tendulkar to do push ups at IDBI Federal Marathon to support Pulwama martyrs families: तेंदुलकर आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन के दौरान हजारों धावकों के साथ भाग लेंगे जो पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों के परिवारों के लिए धन एकत्रित करने के मद्देनजर आयोजित की जा रही है.

Advertisement
X

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रविवार को होने वाली आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन के दौरान हजारों धावकों के साथ भाग लेंगे जो पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों के परिवारों के लिए धन एकत्रित करने के मद्देनजर आयोजित की जा रही है. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली चार रेस में से प्रत्येक के शुरू होने से पहले तेंदुलकर ‘कीप मूविंग पुश-अप चैलेंज’ के तहत पांच से 10 पुश-अप करेंगे और धावक भी इसमें उनका साथ देंगे.

नई दिल्ली मैराथन-2019 के तहत पांच कटेगरी में रेसों का आयोजन होगा और हर रेस से पहले सचिन हैशटैगकीपमूविंग पुशअप चैलेंज के तहत इसमें हिस्सा लेने वालों के साथ 5-10 पुशअप लगाएंगे. हर प्रतिस्पर्धी के पुशअप के लिए आईडीबीआई फेडरल 100 रुपये दान करेगा, जो शरीदों के लिए बने फंड में जाएगा.

आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के ब्रैंड एम्बेसडर सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'मैं यह शिद्दत से मानता हूं कि अपनी सीमाओं को चुनौती देना और खुद के साथ प्रतिस्पर्धा करना सफलता की कुंजी है, क्योंकि हमारी प्रतिस्पर्धा सिर्फ हमसे होती रहती है. यही कारण है कि हम हैशटैककीपमूविंग पुशअप चैलेंज का आयोजन इस साल कर रहे हैं. आप सभी धावकों से निवेदन है कि आप मेरे साथ इस चैलेंज में हिस्सा लें और एक स्वस्थ भविष्य की नीव रखें.'

Advertisement

आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ विग्नेश साहाने ने कहा, 'हम पुलवामा हमले में शहीद हुए अपने जवानों के लिए दुखी हैं और हम उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं.

इन परिजनों के समर्थन और सहयोग के लिए हम आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन में हिस्सा लेने वाले 18 हजार धावकों से हैशटैगकीपमूविंग पुशअप चैलेंज में हिस्सा लेने की अपील करते हैं. 5-10 पुशअप भी अंतर पैदा करेंगे क्योंकि आईडीबीआई फेडरल हर प्रतिस्पर्धी के पुशअप के लिए 100 रुपये दे रहा है, जो शहीदों के लिए बने कोष में जाएगा.'

Advertisement
Advertisement