scorecardresearch
 

प्लेन में क्रिकेट! बहू सानिया-बेटी सारा संग सचिन तेंदुलकर का वीडियो, लोगों ने लगा दी क्लास

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने प्राइवेट जेट के अंदर परिवार के साथ क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बेटी सारा गेंदबाजी करती नजर आईं और बहू सानिया भी मौजूद थीं. सचिन ने 'Altitude' और 'Attitude' को जोड़ते हुए मजेदार कैप्शन लिखा. वीडियो वायरल होते ही फैन्स ने प्यार बरसाया, लेकिन कई यूजर्स ने विमान के भीतर क्रिकेट खेलने को लेकर सुरक्षा संबंधी सवाल भी उठाए.

Advertisement
X
Altitude पर क्रिकेट, Attitude पर बवाल! सचिन के फैमिली वीडियो पर उठे सुरक्षा के सवाल (Photo:  X/@@sachin_rt )
Altitude पर क्रिकेट, Attitude पर बवाल! सचिन के फैमिली वीडियो पर उठे सुरक्षा के सवाल (Photo: X/@@sachin_rt )

Sachin Tendulkar Plane Viral Video:भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर एक बार फिर सोशल मीड‍िया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई क्रिकेट रिकॉर्ड नहीं, बल्कि प्राइवेट जेट के अंदर खेला गया एक हल्का-फुल्का क्रिकेट मैच है.

सचिन ने शुक्रवार (12 जून) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह प्राइवेट जेट के केबिन के अंदर क्रिकेट बैट लेकर बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनकी बेटी सारा तेंदुलकर छोटी लाल गेंद से गेंदबाजी करती दिखाई देती हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी इस मजेदार पल का हिस्सा बनते नजर आते हैं. वीडियो में उनकी बहू सानिया चंडोक (अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी) भी मौजूद थीं.

वीडियो के साथ सचिन ने लिखा, एल्टीट्यूड (ऊंचाई) जो भी हो, एटीट्यूड चेंज नहीं होना चाहिए (Altitude jo bhi ho, attitude change nahi hona chahiye). उनके इस कैप्शन में altitude (ऊंचाई) और attitude (जुनून/रवैया) को जोड़ते हुए यह संदेश दिया गया कि क्रिकेट के प्रति उनका प्यार जगह और परिस्थितियों के साथ नहीं बदलता.

Advertisement

वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया. बड़ी संख्या में फैन्स  ने सचिन के सादगी भरे अंदाज और परिवार के साथ बिताए गए इस पल की तारीफ की. कई यूजर्स ने लिखा कि क्रिकेट सचिन की जिंदगी का हिस्सा है और वह जहां भी जाते हैं, खेल को अपने साथ ले जाते हैं.

हालांकि, सभी कमेंट्स पॉज‍िट‍िव नहीं थे. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने विमान के अंदर क्रिकेट खेलने को लेकर सवाल भी उठाए.

एक यूजर ने लिखा- लाखों युवाओं को खेलने के लिए मैदान नहीं मिलता और यहां आसमान में क्रिकेट खेला जा रहा है.
 

 

दूसरे यूजर ने विमान सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा; फ्लाइट में मोबाइल के वाइब्रेशन तक को लेकर नियम होते हैं, क्या बाउंस होती गेंद की अनुमति है? 

एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- भगवान आसमान के और करीब जाकर क्रिकेट खेल रहे हैं.

कुछ लोगों ने विमान की खिड़कियों को लेकर भी चिंता जताई. एक यूजर ने लिखा- सर, ध्यान रखिए, कहीं गेंद खिड़की से न टकरा जाए. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, घर के शीशे तोड़ना ठीक था, यहां विमान का शीशा नहीं टूटना चाहिए.

Advertisement

कई यूजर्स ने यह भी टिप्पणी की कि यदि कोई आम यात्री ऐसा करता तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती थी, लेकिन सचिन होने की वजह से लोग इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं.

हालांकि वीडियो में इस्तेमाल की गई गेंद छोटी और हल्की दिखाई दे रही है तथा यह एक मजेदार पारिवारिक पल था, फिर भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई.

एक तरफ फैन्स  सचिन के क्रिकेट प्रेम और पारिवारिक जुड़ाव की सराहना कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ लोग विमान सुरक्षा के पहलू पर सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल, सचिन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

  • क्या सच‍िन तेंदुलकर ने प्लेन में 'हल्का फुल्का' क्रिकेट खेलकर सही किया?

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement