scorecardresearch
 

'मेरे ससुर ने दिया था...मेरी बीवी का हाथ', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात, पंत-बुमराह को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

रोहित शर्मा इन दिनों अपने खेल से ज्यादा टेलीविजन शो के लिए चर्चाओं में बने रहते हैं. रोहित ने हाल ही में अपने शो पर कई मजेदार खुलासे किए हैं. रोहित ने अपने साथी खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए कई अहम बातों का जिक्र किया.

Advertisement
X
रोहित शर्मा ने खोला राज. (PHOTO: Reuters)
रोहित शर्मा ने खोला राज. (PHOTO: Reuters)

सोनी एंटरटेनमेंट के टेलीविजन शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पर्सनल लाइफ और साथी खिलाड़ियों को लेकर कई मजेदार खुलासे किए. शो के दौरान जब कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने रोहित से हटके सवाल पूछे तो उन्होंने बड़े ही दिलचस्प जवाब दिए.

जब कृष्णा ने रोहित से उनकी शादी में मिले सबसे यादगार तोहफे के बारे में पूछा तो हिटमैन ने बेहद प्यारा जवाब देते हुए कहा कि मेरे ससुर ने दिया था मेरी बीवी का हाथ. इस खूबसूरत जवाब पर कृष्णा भी बोल पड़े कि इससे अच्छा जवाब हो ही नहीं सकता. 

वहीं जब दूसरे खास गिफ्ट्स की बात आई तो रोहित ने अपने दोस्तों पर निशाना साधते हुए मजाक में कह दिया कि उनके सारे दोस्त बहुत कंजूस हैं. रोहित के मुताबिक उनके दोस्त शादी में ऐसे ही आ गए थे. हालांकि, जब कृष्णा ने सबसे कंजूस क्रिकेटर का नाम पूछा तो रोहित ने हंसते हुए बात टाल दी और कहा कि अरे भाई, अभी मत बुलाओ ये सब.

अगर क्रिकेटर नहीं होते तो क्या करते बुमराह और युवराज?

शो का सबसे मजेदार हिस्सा वह था जब कृष्णा ने रोहित से पूछा कि अगर उनके साथी खिलाड़ी क्रिकेट ना खेल रहे होते तो वे आज क्या बन चुके होते? इस पर रोहित ने अपने ही अंदाज में अनोखे जवाब दिए. रोहित ने हंसते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह डॉक्टर होते, क्योंकि वह मैदान पर आकर आखिरी ओवरों में गेंदबाजी से पूरी टीम को बचाते हैं. ठीक वैसे ही जैसे डॉक्टर मरीजों को मौत के मुंह से बचाते हैं.

Advertisement

रोहित ने पुराने दिनों को याद करते हुए युवराज को हेडमास्टर की उपाधि दी. उन्होंने बताया कि 2006 या 2007 में जब वह टीम में नए आए थे तब यूवी यंग खिलाड़ियों को बहुत डांटते भी थे और मैदान के बाहर उतना ही प्यार देकर सहज महसूस कराते थे. रोहित ने कहा कि शुरुआती दौर में सीनियर खिलाड़ियों से जो डर लगता था उसे कम करने में युवराज ने अहम भूमिका निभाई थी.

पंत को लेकर कही यह बात

ऋषभ पंत के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा कि वह एक बेबीसिटर की तरह हैं, जिन्हें बच्चों के साथ खेलना बहुत पसंद है. लंबे दौरों पर जब परिवार साथ यात्रा करते थे तो ऋषभ प्रैक्टिस के बाद बच्चों के साथ खेलने पहुंच जाते थे. रोहित ने यह भी राज खोला कि पंत कभी-कभी बच्चों की प्लेट से खाना भी चुराकर खा जाते थे जिससे बच्चे नाराज हो जाते थे, लेकिन उनका यह अंदाज सभी को बहुत पसंद आता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement