RCB vs SRH Live Cricket Score, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में आज (28 मार्च) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतचीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा और पहली गेंद शम 7.30 बजे फेंकी जाएगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. आरसीबी अब टाइटल डिफेंड करने के इरादे से इस सीजन में उतरी है. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद 10 साल के खिताबी सूखे को इस सीजन में खत्म करना चाहेगी. बेंगलुरु-हैदराबाद मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में सबसे खतरनाक मानी जाती है. इनके साथ ईशान किशन की मौजूदगी टीम की बल्लेबाजी को और मजबूत बनाती है. पिछले दो सीजन में इस तिकड़ी ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी से हर विरोधी टीम को दबाव में डाला है. पिछले सीजन में आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में एसआरएच ने 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. उस मैच में ईशान किशन ने 48 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी, आरसीबी वह मैच हार गई थी, लेकिन बाद में टीम ने शानदार वापसी करते हुए पहली बार खिताब जीत लिया था.
यह भी पढ़ें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला, यहां देखें हर गेंद का अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में कड़े मुकाबले हुए हैं. दोनों टीम्स के बीच अब तक खेले गए 26 आईपीएल मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 बार जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी को 11 मैचों में सफलता मिली. एक मुकाबला बिना नतीजे के खत्म हुआ था.
RCB vs SRH हेड टू हेड
कुल IPL मुकाबले: 26
RCB ने जीते: 14
SRH ने जीते: 11
बेनतीजा: 1
इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले से ज्यादा संतुलित नजर आ रही है. विराट कोहली के साथ फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी और जॉर्डन कॉक्स जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं. कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ उतरी है. हालांकि तेज गेंदबाजों जोश हेजलवुड और नुवान तुषारा की गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौती बनी हुई है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और रसिक सलाम डार.
इम्पैक्ट सब: वेंकटेश अय्यर/सुयश शर्मा.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और जीशान अंसारी.
इम्पैक्ट सब: शिवम मावी/हर्ष दुबे.