scorecardresearch
 
Advertisement

US-Israel-Iran War Live: सऊदी में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, 10 सैनिक घायल, रिफ्यूलिंग प्लेन भी क्षतिग्रस्त

aajtak.in | नई दिल्ली | 28 मार्च 2026, 5:44 AM IST

US-Israel-Iran War Live Updates: मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला किया, जिसके बाद ईरान ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. ईरान ने धमकी दी है कि इस बार जवाब आंख के बदले आंख तक सीमित नहीं रहेगा.

US-Israel-Iran War Live Updates: मिडिल ईस्ट में जारी जंग और ज्यादा खतरनाक मोड़ लेती दिख रही है. इजरायल ने एक बार फिर ईरान के अंदर कई अहम ठिकानों पर हमले किए, जबकि ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात को भी निशाना बनाया. यूएई में इंटरसेप्ट किए गए एक मिसाइल के मलबे गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई.

इजरायल ने ईरान के परमाणु ढांचे पर बड़ा हमला करते हुए अराक स्थित शाहिद खोंडाब हेवी वाटर कॉम्प्लेक्स और यज़्द के येलोकेक प्लांट को निशाना बनाया. ईरान के अनुसार इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ और रेडिएशन का खतरा भी नहीं है, लेकिन इसे बड़ा उकसावा माना जा रहा है. वहीं ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि इस बार जवाब आंख के बदले आंख तक सीमित नहीं रहेगा.

पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ...

5:42 AM (एक घंटा पहले)

Iran-US War News: सऊदी में अमेरिकी बेस पर ईरान का अटैक

Posted by :- Rahul Chauhan

ईरान ने सऊदी अरब स्थित अमेरिकी सैन्य बेस पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए. इनमें कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह हमला राजधानी रियाद के पास स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस को निशाना बनाकर किया गया. इस हमले में अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान भी क्षतिग्रस्त होने का दावा है.

4:49 AM (एक घंटा पहले)

सुलेमानी को खत्म करना बड़ा फैसला था: ट्रंप 

Posted by :- Rahul Chauhan

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा, 'मेरे पहले कार्यकाल में यह एक बड़ा पल था जब मैंने सुलेमानी को खत्म किया. वह इतना ताकतवर था कि मुझे लगता है कि ईरान का नेतृत्व भी अंदर से खुश था, लेकिन वे इसे स्वीकार नहीं करते.'

उन्होंने आगे कहा, 'अब उनसे कोई सवाल नहीं करेगा, क्योंकि वे अब यहां हैं ही नहीं.'

गौरतलब है कि जनवरी 2020 में अमेरिकी सेना ने बगदाद एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले में कासिम सुलेमानी को मार गिराया था. उस समय अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि यह कार्रवाई अमेरिकी हितों की रक्षा के लिए की गई थी, क्योंकि सुलेमानी पर अमेरिकी सैनिकों और अधिकारियों पर हमलों की साजिश रचने का आरोप था.

4:15 AM (2 घंटे पहले)

Middle East Conflict: कर्मचारी तुरंत छोड़ दें US-इजरायल से जुड़ी कंपनियां: ईरान

Posted by :- Rahul Chauhan

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. ईरान सैन्य संगठन IRGC ने अमेरिका और इजरायल से जुड़ी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को तुरंत कार्यस्थल छोड़ने की चेतावनी दी है. इसे हाल ही में ईरान के बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों के बाद संभावित जवाबी कार्रवाई के संकेत के रूप में देखी जा रहा है.

3:14 AM (3 घंटे पहले)

US-Israel-Iran War Live: सेंट्रल इजरायल में ईरान का मिसाइल अटैक

Posted by :- Rahul Chauhan

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने इजरायल पर एक और बड़ा मिसाइल हमला किया है. इज़राइली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल इजरायल में हुए इस हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Advertisement
2:58 AM (3 घंटे पहले)

Iran-US War: इस हफ्ते हो सकती है ईरान से बातचीत: स्टीव विटकॉफ

Posted by :- Rahul Chauhan

अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा है कि इस हफ्ते ईरान के साथ बातचीत होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि अमेरिका ने 15 बिंदुओं वाला शांति प्रस्ताव पहले ही ईरान को दे दिया है और अब उसके जवाब का इंतजार है.

विटकॉफ ने मियामी में एक निवेश फोरम के दौरान कहा कि अगर ईरान इस प्रस्ताव को स्वीकार करता है, तो मौजूदा संकट का समाधान निकल सकता है. वहीं ट्रंप भी लगातार कूटनीतिक हल पर जोर दे रहे हैं.

Advertisement
Advertisement