scorecardresearch
 
Advertisement

IPL 2026, RCB vs SRH Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को धो डाला, यहां देखें हर गेंद का अपडेट

aajtak.in | बेंगलुरु | 28 मार्च 2026, 11:32 PM IST

RCB vs SRH IPL: आईपीएल के 19वें सीजन के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ. इस मैच में आरसीबी ने 6 विकेट से जीत हासिल की. आरसीबी डिफेंडिंग चैम्पियन है और उसने पिछले साल पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 का सीजन अपने नाम किया था.

आईपीेएल 2026 के पहले मुकाबले में हैदराबाद और बेंगलुरु आमने-सामने. (Photo: AP) आईपीेएल 2026 के पहले मुकाबले में हैदराबाद और बेंगलुरु आमने-सामने. (Photo: AP)
11:31 PM (एक महीने पहले)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच शाम 07.30 बजे वानखेड़े में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
11:29 PM (एक महीने पहले)
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जेकब डफी को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि मैंने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले ही मैच में आरसीबी जैसी टीम के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया| आगे डफी ने कहा कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी में लाइन और लेंथ को बरकरार रखने की कोशिश किया और अभिषेक को शॉर्ट गेंद डालने का प्लेन बनाया था जो सफ़ल भी रहा| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मुझे काफी ख़ुशी है कि मैंने अपनी टीम के लिए अच्छा खेल दिखाया है|
11:26 PM (एक महीने पहले)
मैच जीतकर बात करने आए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि हमारे सभी खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाया है और सीज़न की शुरुआत इस तरह से होती है तो टीम का आत्मविश्वास बढ़ जाता है| आगे पाटीदार ने कहा कि विकेट बल्लेबाज़ी के लिए शानदार थी और विराट कोहली के साथ देवदत्त पडिक्कल ने अच्छा खेल दिखाया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि फिल सॉल्ट के द्वारा किया गया कैच काफी बेहतरीन था जिसे देखकर मज़ा आ गया|
11:09 PM (एक महीने पहले)
मैच गंवाकर बात करने आए सनराइज़र्स हैदराबाद टीम के कप्तान ईशान किशन ने बताया कि विकेट बेहतर खेल दिखा रही थी| हमने शुरुआत में तीन विकटों को जल्दी गंवा दिया था लेकिन हमने एक अच्छा टोटल बोर्ड पर खड़ा कर दिया था| आगे ईशान ने कहा कि विराट ने काफी अच्छा खेल दिखाया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि ये हमारा पहला मैच था जहाँ हमने कुछ गलतियाँ की हैं जिन्हें मैं स्वीकार करता हूँ लेकिन अब मैं उम्मीद करता हूँ कि ये गलती आगे ना की जाए|
11:07 PM (एक महीने पहले)
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
11:06 PM (एक महीने पहले)
विराट कोहली (69) और देवदत्त पडिक्कल (61) ने मिलकर पारी को सम्भाला और पॉवर प्ले में तगड़ी बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 76 रनों तक पहुंचाया| दूसरे विकेट के लिए इनके बीच 101 रनों की साझेदारी हुई जिसने आरसीबी को गेम में काफी ऊपर ला दिया| 28 के स्कोर पर कोहली को कैच ड्रॉप के रूप में जीवनदान मिला जिसके बाद उन्होंने पीछे पलटकर नहीं देखा और अपनी क्लासिकल बल्लेबाजी से डॉमिनेट किया| बीच के ओवरों में टीम को रजत पाटीदार (31) और जितेश शर्मा (0) के रूप में बैक टू बैक झटका लगा लेकिन कोहली एक एंड से एंकर पारी खेलते हुए नजर आये| इस बीच कप्तान रजत के बल्ले से तेज तर्रार पारी आई| उम्मीद अनुसार इस रन चेज में चेज मास्टर विराट कोहली ने वही काम किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं इसीलिए ऐसा हम बार-बार कहते हैं कि कोहली को चेज पसंद है|
11:06 PM (एक महीने पहले)
ईशान के बल्ले से रन्स आये लेकिन फिर लोअर ऑर्डर में अनिकेत वर्मा के बल्ले से 18 गेंदों पर 43 रनों की पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 201 के स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान बेंगलुरु टीम के लिए जेकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनन्दन सिंह और सुयश शर्मा को 1-1 सफलता हाथ लगी थी| 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली| टीम को फिल साल्ट (8) के रूप में दूसरे ओवर में ही बड़ा झटका लग गया|
11:06 PM (एक महीने पहले)
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो एसआरएच की तरफ से आज बल्लेबाजी उम्मीद अनुसार नहीं रही| टॉप ऑर्डर में दोनों सलामी बल्लेबाज आज नहीं चले| वहीँ बेंगलुरु के लिए अपने पहले मुकाबले में जेकब डफी ने कमाल की शुरुआत की| ट्रैविस हेड (11) और अभिषेक शर्मा (7) ने पहले विकेट के लिए 2 ओवर में 9 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 18 रन जोड़े| डफी ने आकर इस साझेदारी को तोड़ा और एक के बाद एक तीन बल्लेबाज को पवेलियन लौटा दिया| 29/3 से कप्तान ईशान किशन (80) ने टीम को सम्भालने का काम किया| उनका साथ हेनरिक क्लासेन (31) ने दिया और चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी निभाते हुए टीम के स्कोर को 100 के पार ले गए|
11:05 PM (एक महीने पहले)
इन्डियन प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ आरसीबी टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की है| टॉस आज बेंगलुरु के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| हैदराबाद द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 201 रनों के जवाब में आरसीबी की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| बेंगलुरु टीम के लिए इस रन चेज में विराट कोहली ने सबसे अधिक 69 रनों की पारी खेली|
11:02 PM (एक महीने पहले)
15.4: विराट कोहली को हर्षल पटेल, चौका!! हैट्रिक बाउंड्री विराट कोहली के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से कट शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी दौरान पूरी आरसीबी की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
11:01 PM (एक महीने पहले)
15.3: विराट कोहली को हर्षल पटेल, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री विराट कोहली के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने धीमी गति की गेंद को परखा और डीप कवर्स की ओर शॉट खेलकर चार रन हासिल किया| ऐसे में आरसीबी अब जीत से बस 3 रन दूर है|
11:01 PM (एक महीने पहले)
15.2: विराट कोहली को हर्षल पटेल, चौका!! विराट कोहली के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर के ऊपर से फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
11:00 PM (एक महीने पहले)
15.1: विराट कोहली को हर्षल पटेल, छक्का!! विराट कोहली के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
10:59 PM (एक महीने पहले)
Score 185/4
Batsman विराट कोहली 51(34b 2*4 4*6)
Bowler डेविड पेन 3-0-35-2
14.6: विराट कोहली को डेविड पेन, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
10:59 PM (एक महीने पहले)
14.5: टिम डेविड को डेविड पेन, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
10:58 PM (एक महीने पहले)
14.4: टिम डेविड को डेविड पेन, छक्का!! टिम डेविड के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने तेज़ी से भागकर कैच तो पकड़ा लेकिन वो बाउंड्री लाइन के अंदर चले गए थे| इसी वजह से फील्ड अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया|
10:58 PM (एक महीने पहले)
14.4: टिम डेविड को डेविड पेन, वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
10:57 PM (एक महीने पहले)
14.3: टिम डेविड को डेविड पेन, चौका!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
10:56 PM (एक महीने पहले)
14.2: विराट कोहली को डेविड पेन, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
10:56 PM (एक महीने पहले)
14.1: टिम डेविड को डेविड पेन, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
10:52 PM (एक महीने पहले)
Score 170/4
Batsman टिम डेविड 4(6b 0*4 0*6)
Bowler जयदेव उनादकट 3-0-29-1
13.6: टिम डेविड को जयदेव उनादकट, स्लोवर गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद पर लेग साइड की तरफ पुल शॉट खेला| डीप में उसे फील्ड किया गाय जहाँ से एक रन मिल गया| 36 गेंद पर 32 रन की दरकार है|
10:51 PM (एक महीने पहले)
13.6: टिम डेविड को जयदेव उनादकट, वाइड!!! स्लोवर बाउंसर डाली गई गेंद| टिम डेविड ने उसकी उछाल को भांपा और लीव कर दिया कीपर के लिए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया जहाँ ये वाइड ही पाई गई|
10:50 PM (एक महीने पहले)
13.5: विराट कोहली को जयदेव उनादकट, सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| विराट ने इसपर बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
10:49 PM (एक महीने पहले)
13.4: विराट कोहली को जयदेव उनादकट, डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई स्लोवर गेंद| क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| कोहली रन चाहते थे लेकिन डेविड ने मना कर दिया|
10:49 PM (एक महीने पहले)
13.3: टिम डेविड को जयदेव उनादकट, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| फुलर लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ पुश किया| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से रन का मौका बन गया|
10:48 PM (एक महीने पहले)
13.2: विराट कोहली को जयदेव उनादकट, सिंगल मिलेगा यहाँ पर!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| पंच किया उसे मिड ऑन की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
10:47 PM (एक महीने पहले)
13.1: टिम डेविड को जयदेव उनादकट, सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| डेविड ने उसपर लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
10:46 PM (एक महीने पहले)
Score 164/4
Batsman टिम डेविड 1(3b 0*4 0*6)
Bowler डेविड पेन 2-0-20-2
12.6: टिम डेविड को डेविड पेन, सिंगल के साथ हुई एक सफल और शानदार ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया| 42 गेंद पर 38 रन की दरकार है|
10:45 PM (एक महीने पहले)
12.5: टिम डेविड को डेविड पेन, इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के थोड़ा बाहर की तरफ डाली गई गेंद| बैक फुट से ऑफ़ साइड पर पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
10:45 PM (एक महीने पहले)
12.4: टिम डेविड को डेविड पेन, डॉट बॉल!! हैट्रिक से चूक गए गेंदबाज| टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
10:44 PM (एक महीने पहले)
अगले बल्लेबाज़ टिम डेविड हैं, अब हैट्रिक पर होंगे गेंदबाज पेन...
10:43 PM (एक महीने पहले)
12.3: जितेश शर्मा को डेविड पेन, आउट!! कैच आउट!! आरसीबी टीम को डेविड पेन ने दो गेंदों पर दो बड़ा झटका दे दिया है!! इस बार जितेश शर्मा बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे हैं!! ऐसे में अब हैट्रिक पर होंगे डेविड पेन| छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के स्टीकर के पास लगी गेंद और डीप स्क्वायर लेग पर मौजूद फील्डर जयदेव उनादकट के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 163/4 बेंगलुरु|
10:42 PM (एक महीने पहले)
अगले बल्लेबाज़ जितेश शर्मा हैं...
10:41 PM (एक महीने पहले)
12.2: रजत पाटीदार को डेविड पेन, आउट!! कैच आउट!!! कॉट हर्ष दुबे बोल्ड डेविड पेन| तीसरे विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 53 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 31 रन बनाकर रजत पाटीदार बने डेविड पेन का पहला शिकार| ऑफ़ साइड पर एक आसान सा कैच फील्डर ने पकड़ा है| एंगल से बाहर निकलती गेंद पर दूर से शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ और हवा में खिल गई गेंद जिसे फील्डर ने बड़े आराम से लपक लिया है| 163/3 आरसीबी|
10:41 PM (एक महीने पहले)
12.1: विराट कोहली को डेविड पेन, सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
10:39 PM (एक महीने पहले)
Score 162/2
Batsman विराट कोहली 46(28b 2*4 4*6)
Bowler ईशान मलिंगा 2-0-35-0
11.6: विराट कोहली को ईशान मलिंगा, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया| 162/2 बेंगलुरु|
10:39 PM (एक महीने पहले)
11.6: विराट कोहली को ईशान मलिंगा, वाइड!!! टाईट कॉल अम्पायर के द्वारा| आगे आकर विराट ने उसपर खेलना चाहा लेकिन दूर डाल दी गई गेंद| कीपर के पास गई| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
10:38 PM (एक महीने पहले)
11.5: रजत पाटीदार को ईशान मलिंगा, इस बार सिंगल से काम चलाया है| धीमी गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन पूरा किया जिसके बाद अर्ध शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है यहाँ पर|
10:38 PM (एक महीने पहले)
11.4: रजत पाटीदार को ईशान मलिंगा, एक और छक्का!!! पैर पर गेंद तो हवाई सैर पर गेंद!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| शॉट लगते ही पता चल गया कि ये स्टैंड्स में जाकर रुकेगी|
10:36 PM (एक महीने पहले)
11.4: रजत पाटीदार को ईशान मलिंगा, वाइड!!! एक और बार बल्लेबाज से काफी दूर डाली गई गेंद| पाटीदार ने उसपर दूर से शॉट खेला और बीट हुए| कीपर के पास गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| फील्डिंग टीम ने वाइड का रिव्यु लिया जो असफल हुआ|
10:35 PM (एक महीने पहले)
11.3: रजत पाटीदार को ईशान मलिंगा, छक्का!!! वाओ, होल्ड द पोज!! नज़ाकत भरा शॉट खेला है यहाँ पर| सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
10:35 PM (एक महीने पहले)
11.3: रजत पाटीदार को ईशान मलिंगा, वाइड! एक और वाइड गेंद यहाँ पर डाली गई है| बाउंसर थी जिसे बल्लेबाज पढ़ नहीं पाए| टप्पा खाकर कीपर के पास गई जिसे वाइड दिया गया है|
10:34 PM (एक महीने पहले)
11.2: रजत पाटीदार को ईशान मलिंगा, बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
10:34 PM (एक महीने पहले)
11.2: रजत पाटीदार को ईशान मलिंगा, वाइड!!! स्लोवर बाउंसर!!! बल्लेबाज के काफी ऊपर से निकल गई और कीपर के पास गई| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
10:33 PM (एक महीने पहले)
11.1: रजत पाटीदार को ईशान मलिंगा, चौका! ये तो गेंदबाज़ की बेईज्ज़ती जैसी बात हो गई| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधा उसी दिशा में मार दिया जहाँ से वो आई थी|
10:32 PM (एक महीने पहले)
Score 140/2
Batsman विराट कोहली 45(27b 2*4 4*6)
Bowler हर्ष दुबे 3-0-35-1
10.6: विराट कोहली को हर्ष दुबे, प्ले एंड मिस!! इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं मिला|
10:32 PM (एक महीने पहले)
10.5: विराट कोहली को हर्ष दुबे, छक्का!!! सामने वाली बाउंड्री को टारगेट कर रहे हैं सभी बल्लेबाज और सफल भी हो रहे हैं| फुलर लेंथ गेंद पर सामने की तरफ शॉट खेला| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
10:31 PM (एक महीने पहले)
10.4: विराट कोहली को हर्ष दुबे, डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
10:31 PM (एक महीने पहले)
10.3: रजत पाटीदार को हर्ष दुबे, इस बार सिंगल से काम चलाया है| फुलर लेंथ गेंद डाली गई| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| डीप में उसे फील्ड किया गया|
10:30 PM (एक महीने पहले)
10.2: रजत पाटीदार को हर्ष दुबे, छक्का!!! स्पिनर के खिलाफ पाटीदार ने अपना पसंदीदा शॉट खेला है| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेज दिया है|
10:30 PM (एक महीने पहले)
10.1: विराट कोहली को हर्ष दुबे, विकेट लाइन पर डाली गई लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ विराट ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
10:29 PM (एक महीने पहले)
Score 126/2
Batsman विराट कोहली 38(23b 2*4 3*6)
Bowler हर्षल पटेल 2-0-21-0
9.6: विराट कोहली को हर्षल पटेल, सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार आगे आकर विराट ने धीमी गति की गेंद को परखा और डीप कवर्स की ओर शॉट खेला जहाँ से एक रन मिल गया| 
10:28 PM (एक महीने पहले)
9.6: विराट कोहली को हर्षल पटेल, वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| इसी बीच फील्ड अम्पायर ने वाइड का इशारा किया है|
10:28 PM (एक महीने पहले)
9.5: रजत पाटीदार को हर्षल पटेल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
10:27 PM (एक महीने पहले)
9.4: रजत पाटीदार को हर्षल पटेल, चौका!! शानदार कट शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ खेलते हुए नज़र आए हैं!! ऑफ स्टंप डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और कवर फील्डर के बीच से कट शॉट लगाया| ऐसे में सीमा रेखा पार कर गई बॉल चार रनों के लिए|
10:26 PM (एक महीने पहले)
9.3: विराट कोहली को हर्षल पटेल, छोटी डाली गई गेंद को विराट ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
10:25 PM (एक महीने पहले)
9.2: विराट कोहली को हर्षल पटेल, छक्का!!! गजब का शॉट कोहली ने लगाया है| बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
10:25 PM (एक महीने पहले)
9.1: रजत पाटीदार को हर्षल पटेल, सिंगल!! गुड लेंथ गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ पंच कर दिया| लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया है|
10:24 PM (एक महीने पहले)
Score 111/2
Batsman विराट कोहली 30(20b 2*4 2*6)
Bowler हर्ष दुबे 2-0-21-1
8.6: विराट कोहली को हर्ष दुबे, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद|इसपर बैक फुट से सामने की तरफ पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
10:23 PM (एक महीने पहले)
8.5: रजत पाटीदार को हर्ष दुबे, सिंगल के साथ कप्तान ने खोला है अपना खाता| फुलर गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ पुश किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल किया गया|
10:23 PM (एक महीने पहले)
कप्तान रजत पाटीदार अगले बल्लेबाज हैं...
10:21 PM (एक महीने पहले)
8.4: देवदत्त पडिक्कल को हर्ष दुबे, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ दूसरे विकेट के लिए हुई 101 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! देवदत्त पडिक्कल 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! हर्ष दुबे के हाथ लगी पहली विकेट| आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में बल्ले के नीचले भाग को लगकर गेंद बाउंड्री लाइन पर मौजूद फील्डर हेनरिक क्लासेन के हाथों में गई और उन्होंने इस बार कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 110/2 आरसीबी|
10:21 PM (एक महीने पहले)
8.3: देवदत्त पडिक्कल को हर्ष दुबे, छक्का!! पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया फाइन लेग बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
10:20 PM (एक महीने पहले)
8.2: देवदत्त पडिक्कल को हर्ष दुबे, चौका!! शानदार कट शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ खेलते हुए नज़र आए हैं!! ऑफ स्टंप डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के दाहिने ओर से कट शॉट लगाया| ऐसे में सीमा रेखा पार कर गई बॉल चार रनों के लिए|
10:20 PM (एक महीने पहले)
8.1: विराट कोहली को हर्ष दुबे, सिंगल!! इसी के साथ बेंगलुरु टीम का 100 रन पूरा हो गया है!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने पटकी हुई स्पिन गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
10:19 PM (एक महीने पहले)
Score 99/1
Batsman देवदत्त पडिक्कल 51(23b 6*4 3*6)
Bowler हर्षल पटेल 1-0-6-0
7.6: देवदत्त पडिक्कल को हर्षल पटेल, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को शॉर्ट कवर्स की तरफ पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हुआ|
10:18 PM (एक महीने पहले)
7.5: देवदत्त पडिक्कल को हर्षल पटेल, बाईज के रूप में एक और चौका आया है| एक बार फिर से ईशान से हो गई चूक| स्लोवर गेंद पर पडिक्कल को चकमा दे दिया था| बड़े शॉट के लिए गए लेकिन बीट हुए| कीपर की तारफ लो बाउंस के साथ गई गेंद| उसे लपकना चाहा लेकिन पैरों के बीच से होते हुए सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
10:17 PM (एक महीने पहले)
7.4: देवदत्त पडिक्कल को हर्षल पटेल, चौका!!! शानदार चिप शॉट के साथ अपना अर्ध शतक पूरा किया है!!! अपना शेप होल्ड किया और सीधा मिड ऑफ़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
10:16 PM (एक महीने पहले)
7.3: विराट कोहली को हर्षल पटेल, कैच ड्रॉप!! इसी बीच विराट कोहली को 28 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! फुलर लेंथ पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर हेनरिक क्लासेन ने कैच को मिस जज कर दिया| अंत में अपने दाहिने ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ना चाहा लेकिन गेंद उनकी उँगलियों में लगकर ज़मीन से टकराई और इस बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन पूरा किया|
10:16 PM (एक महीने पहले)
7.2: विराट कोहली को हर्षल पटेल, डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| ऐसे में कैच की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा लेकिन कप्तान ने रिव्यु लेना सही नहीं समझा|
10:15 PM (एक महीने पहले)
7.1: देवदत्त पडिक्कल को हर्षल पटेल, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
10:14 PM (एक महीने पहले)
Score 89/1
Batsman विराट कोहली 28(16b 2*4 2*6)
Bowler ईशान मलिंगा 1-0-13-0
6.6: विराट कोहली को ईशान मलिंगा, छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर एक टप्पा खाती हुई गेंदबाज़ के पास गई| रन नहीं हुआ|
10:13 PM (एक महीने पहले)
6.5: विराट कोहली को ईशान मलिंगा, छक्का!! विराट के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के सर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में गेंद और बल्ले के बीच संपर्क इतना शानदार हुआ कि बॉल सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
10:12 PM (एक महीने पहले)
6.4: विराट कोहली को ईशान मलिंगा, दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया जहाँ से दो रन मिल गया|
10:12 PM (एक महीने पहले)
6.3: विराट कोहली को ईशान मलिंगा, शॉर्टपिच डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
10:11 PM (एक महीने पहले)
6.2: देवदत्त पडिक्कल को ईशान मलिंगा, सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया है|
10:10 PM (एक महीने पहले)
6.1: देवदत्त पडिक्कल को ईशान मलिंगा, चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
10:08 PM (एक महीने पहले)
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक जहाँ दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 6 ओवरों की समाप्ति के बाद 76/1 आरसीबी, लक्ष्य से 126 रन दूर| फिलहाल क्रीज़ पर विराट कोहली और देवदत्त की जोड़ी टिकी हुई है जिनके कन्धों पर टीम को आगे ले जाने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी| वहीँ गेंदबाजी टीम चाहेगी कि जल्द से जल्द इनका विकेट हासिल किया जाए|
10:07 PM (एक महीने पहले)
Score 76/1
Batsman देवदत्त पडिक्कल 41(17b 4*4 3*6)
Bowler हर्ष दुबे 1-0-9-0
5.6: देवदत्त पडिक्कल को हर्ष दुबे, सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर ड्राइव करते हुए रन लेने भागे| तभी वहां मौजूद फील्डर से हुई मिसफील्ड और एक रन मिल गया|
10:06 PM (एक महीने पहले)
5.5: विराट कोहली को हर्ष दुबे, एक रन!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को विराट ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से सिंगल मिल गया|
10:06 PM (एक महीने पहले)
5.4: देवदत्त पडिक्कल को हर्ष दुबे, सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन हासिल किया है|
10:05 PM (एक महीने पहले)
5.3: विराट कोहली को हर्ष दुबे, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10:05 PM (एक महीने पहले)
5.2: देवदत्त पडिक्कल को हर्ष दुबे, आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया है|
10:05 PM (एक महीने पहले)
5.1: देवदत्त पडिक्कल को हर्ष दुबे, चौका!! इसी के साथ हर्ष दुबे का स्वागत देवदत्त पडिक्कल ने बाउंड्री लगाकर किया है!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
10:04 PM (एक महीने पहले)
गेंदबाज़ी में बदलाव, हर्ष दुबे के हाथों में अब थमाई गई है गेंद...
10:03 PM (एक महीने पहले)
Score 67/1
Batsman देवदत्त पडिक्कल 34(13b 3*4 3*6)
Bowler जयदेव उनादकट 2-0-23-1
4.6: देवदत्त पडिक्कल को जयदेव उनादकट, लेग बाई के रूप में आया रन| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| लेग साइड पर खेलना चाहा| मिस किया और शरीर से लगकर विकटों के पास रह गई गेंद| कोहली ने चतुराई दिखाते हुए रन भाग लिया| 67/1 आरसीबी|
10:02 PM (एक महीने पहले)
4.5: देवदत्त पडिक्कल को जयदेव उनादकट, बाईज के रूप में आई है बाउंड्री| कीपर ईशान से हो गई चूक यहाँ पर| स्लोवर बाउंसर को पडिक्कल ने लीव कर दिया था| गेंद कीपर के आगे टप्पा खाई और घूम गई जिसकी वजह से ईशान से रोक नहीं पाए और फाइन लेग बाउंड्री से चौका मिल गया|
10:01 PM (एक महीने पहले)
4.4: विराट कोहली को जयदेव उनादकट, सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने आगे आकर मिड विकेट की ओर खेला पुल शॉट| गैप से एक रन मिला है|
10:00 PM (एक महीने पहले)
4.3: विराट कोहली को जयदेव उनादकट, चौका!!!! ये है विराट स्पेशल| इस बार आगे आकर अपने लिए रूम बनाया और ऑफ़ साइड वाले गैप में शॉट खेला| सनसनाते हुए गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार निकल गई|
9:59 PM (एक महीने पहले)
4.2: विराट कोहली को जयदेव उनादकट, छक्का!!! विराट कोहली के बल्ले से आया एक बड़ा शॉट| ये एक ताक़त भरा स्लॉग लगाया है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन बड़े आराम से सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
9:59 PM (एक महीने पहले)
4.1: विराट कोहली को जयदेव उनादकट, डॉट गेंद!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| विराट ने उसपर लेग साइड की तरफ जोर से शॉट खेलना चाहा लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए|
9:58 PM (एक महीने पहले)
Score 51/1
Batsman देवदत्त पडिक्कल 34(11b 3*4 3*6)
Bowler डेविड पेन 1-0-18-0
3.6: देवदत्त पडिक्कल को डेविड पेन, छक्का!!! ओहोहो वाट अ शॉट!! ये आया अम्पायर का इशारा छह रनों का! क़दमों का इस्तेमाल बल्लेबाज ने किया| फ्लिक शॉट खेला गया मिड विकेट की ओर| गेंद हवा में तैरती हुई सीमा रेखा के पार जा गिरी| इसी के साथ 50 रन भी टीम के पूरे हो गए|
9:57 PM (एक महीने पहले)
3.5: विराट कोहली को डेविड पेन, क्विक सिंगल कोहली के बल्ले से निकलता हुआ!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
9:57 PM (एक महीने पहले)
3.4: देवदत्त पडिक्कल को डेविड पेन, इस बार डीप में फील्डर तैनात थे जिसकी वजह से एक ही रन मिला है| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
9:56 PM (एक महीने पहले)
3.3: देवदत्त पडिक्कल को डेविड पेन, चौका!!! इस बार पडिक्कल ने ऑफ़ स्टम्प पर पहले ही शफल कर लिया| लेग साइड पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
9:55 PM (एक महीने पहले)
3.2: देवदत्त पडिक्कल को डेविड पेन, छक्का!!! डीप पॉइंट फील्डर सीमा रेखा पर तैनात लेकिन गेंद ठीक उनके ऊपर से निकल गई और छह रन दे गई| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल आउट स्विंग गेंद| दूर से उसपर स्लैश कर दिया और छह रन हासिल किया है|
9:55 PM (एक महीने पहले)
3.1: देवदत्त पडिक्कल को डेविड पेन, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
9:53 PM (एक महीने पहले)
Score 33/1
Batsman देवदत्त पडिक्कल 17(6b 2*4 1*6)
Bowler नीतीश कुमार रेड्डी 2-0-19-0
2.6: देवदत्त पडिक्कल को नीतीश कुमार रेड्डी, अच्छा स्टॉप शॉर्ट थर्ड मैन पर फील्डर ने किया है| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ| फील्डर ने अपने बाएँ और डाईव लगाते हुए उसे रोका| एक ही रन मिल पाया|
9:53 PM (एक महीने पहले)
2.5: देवदत्त पडिक्कल को नीतीश कुमार रेड्डी, चौका!!! अप एंड ओवर!! फुलर गेंद को सही नसीहत दी गई है यहाँ पर| मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
9:52 PM (एक महीने पहले)
2.4: विराट कोहली को नीतीश कुमार रेड्डी, लेग बाई के रूप में सिंगल आ गया| बल्ले को मिस करने के बाद फुल बॉल पैड्स को लगी और ऑन साइड पर गई| सिंगल का मौका था और बल्लेबाजों ने उसे चुरा लिया|
9:51 PM (एक महीने पहले)
2.3: देवदत्त पडिक्कल को नीतीश कुमार रेड्डी, टैप एंड रन!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को थर्ड मैन की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
9:51 PM (एक महीने पहले)
2.2: देवदत्त पडिक्कल को नीतीश कुमार रेड्डी, चौका!!! खराब गिर गई ये गेंद लेग स्टम्प की लाइन के बाहर| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया| गैप मिला जिसके बाद चौका निकल गया|
9:50 PM (एक महीने पहले)
2.1: विराट कोहली को नीतीश कुमार रेड्डी, सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
9:49 PM (एक महीने पहले)
Score 21/1
Batsman विराट कोहली 5(3b 1*4 0*6)
Bowler जयदेव उनादकट 1-0-12-1
1.6: विराट कोहली को जयदेव उनादकट, क्विक सिंगल के साथ यहाँ पर काम चलाया है!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
9:48 PM (एक महीने पहले)
1.5: विराट कोहली को जयदेव उनादकट, चौका!!! अप एंड ओवर!! पहली बाउंड्री विराट कोहली के बल्ले से निकलती हुई| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद| हवा में ड्राइव किया गेंद को गैप में जिसके बाद बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई|
9:48 PM (एक महीने पहले)
1.4: विराट कोहली को जयदेव उनादकट, डॉट गेंद!! इसी बार विराट ने गेंद की लाइन ओर लेंथ को परखा और ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
9:47 PM (एक महीने पहले)
1.3: देवदत्त पडिक्कल को जयदेव उनादकट, मिड ऑन की तरफ बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन हासिल किया है|
9:46 PM (एक महीने पहले)
1.2: देवदत्त पडिक्कल को जयदेव उनादकट, छक्का!! इसी के साथ देवदत्त पडिक्कल ने सिक्स लगाकर अपना खाता खोला है!! शानदार फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ के बल्ले से देखने को मिला!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ छह रनों के लिए|
9:45 PM (एक महीने पहले)
अगले बल्लेबाज़ इम्पैक्ट प्लेयर्स देवदत्त पडिक्कल हैं...
9:44 PM (एक महीने पहले)
1.1: फिल सॉल्ट को जयदेव उनादकट, आउट!! कैच आउट!! कॉट हेनरिक क्लासेन बोल्ड जयदेव उनादकट| पहले ही ओवर की पहली गेंद पर उनादकट ने खतरनाक फिल सॉल्ट को पवेलियन वापिस भेजा है| शॉर्ट कवर्स पर क्लासेन और सलील के बीच कैच पकड़ने के दौरान टक्कर होते-होते बची है| अच्छी बात ये रही कि कैच नहीं छूटा है| 8 रन बनाकर फिल सॉल्ट बने जयदेव उनादकट का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुलर गेंद| दूर से उसपर हवा में शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ और हवा में गई गेंद शॉर्ट कवर्स की तरफ| क्लासेन उसके नीचे आये और कैच को पकड़ लिया है| 9/1 आरसीबी|
9:44 PM (एक महीने पहले)
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने जयदेव उनादकट आए हैं...
9:43 PM (एक महीने पहले)
Score 9/0
Batsman फिल सॉल्ट 8(6b 2*4 0*6)
Bowler नीतीश कुमार रेड्डी 1-0-8-0
0.6: फिल सॉल्ट को नीतीश कुमार रेड्डी, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| 9/0 बेंगलुरु|
9:42 PM (एक महीने पहले)
0.5: फिल सॉल्ट को नीतीश कुमार रेड्डी, चौका!!! दूसरी बाउंड्री साल्ट के बल्ले से निकलती हुई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई आउट स्विंगर गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और गैप से चार रन हासिल किया है|
9:42 PM (एक महीने पहले)
0.4: फिल सॉल्ट को नीतीश कुमार रेड्डी, फुलर लेंथ गेंद| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं| फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से रन का मौका नहीं बन सका|
9:41 PM (एक महीने पहले)
0.3: फिल सॉल्ट को नीतीश कुमार रेड्डी, चौका!!! बाउंड्री के साथ रन चेज का आगाज हुआ है| एक बढ़िया कट शॉट लगाया चार रनों के लिए| शरीर के पास गेंद को आने दिया और आँखों के सामने खेला शॉट| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए|
9:40 PM (एक महीने पहले)
0.2: फिल सॉल्ट को नीतीश कुमार रेड्डी, टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| हालाँकि सॉल्ट रन के लिए आगे आये थे लेकिन कोहली ने मना कर दिया है|
9:39 PM (एक महीने पहले)
0.1: फिल सॉल्ट को नीतीश कुमार रेड्डी, सॉलिड डिफेन्स के साथ हुई है रन चेज की शुरुआत!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
9:29 PM (एक महीने पहले)
...दूसरी पारी, रन चेज़...
9:29 PM (एक महीने पहले)
जिसका उन्होंने फ़ायदा उठाते हुए तेज़ी से रन बनाना शुरू कर दिया लेकिन रोमारियो की गेंद पर वो कैच आउट हो गए| जिसके बाद अंतिम विकेट के लिए जयदेव उनादकट (4) और इम्पैक्ट प्लेयर्स डेविड पेन (6) ने कुछ रन बनाकर अपनी टीम के स्कोर को 201 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच आरसीबी के लिए जेकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट निकालकर दिया जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को 1-1 सफ़लता हासिल हुई| ऐसे में अब देखना होगा कि कौन सी टीम जीत हासिल करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के इस 19वें संस्करण की शुरुआत करती है और किसे मिलती है निराशा| तो तैयार हो जाइये इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए हमारे साथ|
9:29 PM (एक महीने पहले)
तभी मैदान पर आए कप्तान ईशान किशन ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की जबकि हेनरिक क्लासेन (31) ने अपने कप्तान का साथ देते हुए कुछ बेहतरीन शॉट लगाया और अपनी टीम के स्कोर को 120 रनों के पार पहुँचाया| ऐसे में दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| हालाँकि ईशान किशन (80) ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| तभी गेंदबाज़ी करने आए रोमारियो शेफर्ड ने सेट बल्लेबाज़ क्लासेन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| वहीँ कुछ देर बाद ही ईशान भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अभिनंदन सिंह को अपना विकेट दे बैठे| जिसके बाद विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया लेकिन तभी मैदान पर आए अनिकेत वर्मा (43) ने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए बड़े-बड़े शॉट लगाया लेकिन एक समय 26 रनों के स्कोर पर अनिकेत को कैच ड्रॉप के रूप में जीवनदान मिला था|
9:28 PM (एक महीने पहले)
कप्तान ने खेली कप्तानी पारी यहाँ पर!! जी हाँ इंडियन प्रीमियर लीग के पहले ही मुकाबले में ईशान किशन ने खेली 80 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी जिसके दम पर अब सनराइज़र्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के सामने 202 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है!! टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई हैदराबाद की टीम ने शुरुआत में संभलकर खेला लेकिन आरसीबी के लिए डेब्यू मैच खेल रहे जेकब डफी ने पहले अभिषेक शर्मा (7) को अपना शिकार बनाया जबकि उसी ओवर में ट्रैविस हेड (11) ने भी अपना अहम विकेट गंवा दिया| हालाँकि जब डफी अपना तीसरा ओवर करने आए तो नीतीश कुमार रेड्डी (1) को पवेलियन की ओर लौटाते हुए हैदराबाद टीम को तीन बड़ा झटका दे दिया|
9:23 PM (एक महीने पहले)
Score 201/9
Batsman जयदेव उनादकट 4(3b 0*4 0*6)
Bowler भुवनेश्वर कुमार 4-0-31-1
19.6: जयदेव उनादकट को भुवनेश्वर कुमार, 2 रन के साथ ओवर और पारी की समाप्ति हुई| फुलर लेंथ गेंद थी| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया गया है| 201 रन हैदराबाद ने बोर्ड पर लगाए हैं यानी बेंगलुरु के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
9:23 PM (एक महीने पहले)
19.5: जयदेव उनादकट को भुवनेश्वर कुमार, डॉट बॉल!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई| कोई रन नहीं हुआ|
9:22 PM (एक महीने पहले)
19.4: जयदेव उनादकट को भुवनेश्वर कुमार, 2 रन, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
9:22 PM (एक महीने पहले)
19.3: डेविड पेन को भुवनेश्वर कुमार, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! पैड्स पर आई गेंद को बल्ले पर नहीं ले पाए| पैड्स को लगकर गैप में गई जहाँ से एक रन मिल गया|
9:21 PM (एक महीने पहले)
19.2: डेविड पेन को भुवनेश्वर कुमार, दुग्गी, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
9:21 PM (एक महीने पहले)
19.1: डेविड पेन को भुवनेश्वर कुमार, 2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| सामने की तरफ लॉफ्ट किया और दो रन हासिल कर लिया|
9:19 PM (एक महीने पहले)
Score 192/9
Batsman अनिकेत वर्मा 43(18b 3*4 4*6)
Bowler रोमारियो शेफर्ड 4-0-54-3
18.6: अनिकेत वर्मा को रोमारियो शेफर्ड, आउट!! कैच आउट!! कॉट विराट कोहली बोल्ड रोमारियो शेफर्ड| महज 18 गेंदों पर अनिकेत वर्मा की 43 रनों की पारी का हुआ अंत| एक आसान सा कैच इस बार विराट कोहली ने पकड़ा है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| सिंगल के लिए उसे चिप करना चाहा था लेकिन सीधा लॉन्ग ऑफ़ फील्डर विराट की गोद में खेल दिया| इस बार उनसे चूक नहीं हुई और कैच को पकड़ लिया गया| 192/9 एसआरएच|
9:17 PM (एक महीने पहले)
18.5: अनिकेत वर्मा को रोमारियो शेफर्ड, डॉट बॉल!! फील्डिंग टीम का वाइड का रिव्यु हुआ सफल| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लैप करना चाहा था| बीट हुए थे जिसके बाद कीपर तक गई थी गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड दिया था जिसपर फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया और वाइड बचाया|
9:16 PM (एक महीने पहले)
18.4: अनिकेत वर्मा को रोमारियो शेफर्ड, छक्का! नो लुक शॉट सामने की तरफ खेल दिया है| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| कोहली ने इनका कैच छोड़ा था जो अब आरसीबी को महंगा पड़ रहा है|
9:16 PM (एक महीने पहले)
18.3: अनिकेत वर्मा को रोमारियो शेफर्ड, चौका! ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया थर्ड मैन के ऊपर से चार रनों के लिए|
9:15 PM (एक महीने पहले)
18.2: अनिकेत वर्मा को रोमारियो शेफर्ड, छक्का!! अनिकेत वर्मा के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स!! इस बार विकेट लाइन पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और पूरी ताकत के साथ लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ जोर से शॉट खेला| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार ताल मेल और गेंद गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
9:14 PM (एक महीने पहले)
18.1: डेविड पेन को रोमारियो शेफर्ड, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
9:13 PM (एक महीने पहले)
Score 175/8
Batsman डेविड पेन 1(1b 0*4 0*6)
Bowler भुवनेश्वर कुमार 3-0-23-1
17.6: डेविड पेन को भुवनेश्वर कुमार, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
9:12 PM (एक महीने पहले)
सनराइज़र्स हैदराबाद टीम के लिए इम्पैक्ट प्लेयर्स के रूप में अब ट्रैविस हेड की जगह डेविड पेन मैदान पर आ गए हैं...
9:11 PM (एक महीने पहले)
17.5: हर्षल पटेल को भुवनेश्वर कुमार, आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!!! कॉट देवदत्त पडिक्कल बोल्ड भुवनेश्वर कुमार| बिना खाता खोले हर्षल पटेल बने भुवनेश्वर कुमार का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर धीमी गति से डाली गई लेंथ गेंद| बल्लेबाज ने लाइन में आकर उसे लॉन्ग ऑफ़ की तरफ चिप कर दिया| हवा में गई गेंद लेकिन दूरी नहीं हासिल कर सकी| डीप में फील्डर ने उसे बड़े आराम से लपक लिया है| 174/8 हैदराबाद|
9:11 PM (एक महीने पहले)
17.4: हर्षल पटेल को भुवनेश्वर कुमार, गुड लेंथ गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ द्वारा बैक फुट से पंच किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
9:10 PM (एक महीने पहले)
17.3: अनिकेत वर्मा को भुवनेश्वर कुमार, कैच ड्रॉप!! इसी बीच अनिकेत वर्मा को 26 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर जोर से शॉट लगाना चाहा| तभी गेंद ने बल्ले का लीडिंग एज लिया और मिड ऑन की तरफ हवा में गई| जिसके बाद विराट कोहली ने वहां पर आकर कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बॉल उनकी उँगलियों में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
9:09 PM (एक महीने पहले)
17.2: अनिकेत वर्मा को भुवनेश्वर कुमार, चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर कीपर के ऊपर से थर्ड मैन की ओर अपर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9:08 PM (एक महीने पहले)
17.1: अनिकेत वर्मा को भुवनेश्वर कुमार, दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला और तेज़ी से भागकर 2 रन पूरा किया है|
9:07 PM (एक महीने पहले)
अगले बल्लेबाज हर्षल पटेल हैं...
9:06 PM (एक महीने पहले)
Score 167/7
Batsman हर्ष दुबे 3(3b 0*4 0*6)
Bowler रोमारियो शेफर्ड 3-0-37-2
16.6: हर्ष दुबे को रोमारियो शेफर्ड, आउट!! कैच आउट!! कॉट देवदत्त पडिक्कल बोल्ड रोमारियो शेफर्ड| एक और विकेट का पतन हुआ है| 3 रन बनाकर हर्ष दुबे बने रोमारियो शेफर्ड का दूसरा शिकार| पैरों पर डाली गई फुलर गेंद| हर्ष ने उसपर फाइन लेग की तरफ फ्लिक शॉट खेला जो हवा में गया| टाइम अच्छी तरह से हुआ लेकिन सीधा फील्डर की गोद में चली गई गेंद जहाँ से उसे लपक लिया गया| 167/7 हैदराबाद|
9:05 PM (एक महीने पहले)
16.5: हर्ष दुबे को रोमारियो शेफर्ड, 2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, गैप से दो रन मिल गया है|
9:05 PM (एक महीने पहले)
16.5: हर्ष दुबे को रोमारियो शेफर्ड, वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज की पहुँच से काफी दूर थी जिसकी वजह से इसे वाइड करार दिया गया है|
9:04 PM (एक महीने पहले)
16.4: अनिकेत वर्मा को रोमारियो शेफर्ड, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया गया है|
9:04 PM (एक महीने पहले)
16.3: हर्ष दुबे को रोमारियो शेफर्ड, एक रन!! इसी के साथ हर्ष दुबे ने अपना खाता खोला है!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
9:03 PM (एक महीने पहले)
16.2: अनिकेत वर्मा को रोमारियो शेफर्ड, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिए है|
9:02 PM (एक महीने पहले)
16.1: अनिकेत वर्मा को रोमारियो शेफर्ड, छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
9:01 PM (एक महीने पहले)
अगले बल्लेबाज़ हर्ष दुबे हैं...
8:59 PM (एक महीने पहले)
Score 155/6
Batsman ईशान किशन 80(38b 8*4 5*6)
Bowler अभिनंदन सिंह 3-0-38-1
15.6: ईशान किशन को अभिनंदन सिंह, आउट!! कैच आउट!! कॉट फिल सॉल्ट बोल्ड अभिनंदन सिंह| फिल सॉल्ट यू ब्यूटी!! क्या कमाल का कैच पकड़ा है यहाँ पर और ईशान किशन की पारी का अंत कर दिया है| 80 रन बनाकर ईशान किशन बने अभिनंदन सिंह का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज ने उसपर ऑफ़ साइड की तरफ हवा में शॉट खेला| सीमा रेखा पर अपने दाहिने तरफ भागते हुए गेंद तक पहुंचे और एक हाथ से एक तगड़ा कैच पकड़ा है| 155/6 एसआरएच|
8:59 PM (एक महीने पहले)
15.5: ईशान किशन को अभिनंदन सिंह, छक्का!!! अद्भुत शॉट खेला है यहाँ पर। बल्लेबाज ने बाहर की गेंद को हवा में स्क्वायर कट किया और थर्ड मैन की तरफ छह रन प्राप्त किया है|
8:58 PM (एक महीने पहले)
15.4: अनिकेत वर्मा को अभिनंदन सिंह, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई थी गेंद| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|
8:57 PM (एक महीने पहले)
15.3: अनिकेत वर्मा को अभिनंदन सिंह, टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर तेज़ी के साथ आये, रन नहीं मिल पाएगा| ईशान तेजी से रन के लिए भागे थे लेकिन उन्हें वापिस मुड़ना पड़ा|
8:56 PM (एक महीने पहले)
15.2: अनिकेत वर्मा को अभिनंदन सिंह, छक्का!!! कड़क शॉट यहाँ पर अनिकेत के बल्ले से निकलता हुआ| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर मिड विकेट की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
8:56 PM (एक महीने पहले)
15.1: अनिकेत वर्मा को अभिनंदन सिंह, गुड लेंथ गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ द्वारा बैक फुट से पंच किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
8:52 PM (एक महीने पहले)
Score 142/5
Batsman अनिकेत वर्मा 5(3b 1*4 0*6)
Bowler सुयश शर्मा 3-0-28-1
14.6: अनिकेत वर्मा को सुयश शर्मा, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| तेज गति से छोटी डाली गई गेंद| सामने की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| 142/5 हैदराबाद|
8:51 PM (एक महीने पहले)
14.5: अनिकेत वर्मा को सुयश शर्मा, चौका! काफी शानदार प्लेसमेंट किया है यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और लेट कट किया पॉइंट की दिशा में जहाँ से चार रन मिल गया है|
8:51 PM (एक महीने पहले)
14.4: अनिकेत वर्मा को सुयश शर्मा, डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर कट शॉट खेलना चाहा लेकिन बीट हुए हैं| बाकी का काम कीपर ने किया है|
8:50 PM (एक महीने पहले)
अनिकेत वर्मा नए बल्लेबाज हैं...
8:49 PM (एक महीने पहले)
14.3: सलील अरोड़ा को सुयश शर्मा, आउट!! कैच आउट!! इसी बीच सलील अरोड़ा 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! सुयश शर्मा के हाथ लगी पहली विकेट| छोटी डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| तभी हवा में गई गेंद और वहां मौजूद फील्डर देवदत्त पडिक्कल ने गेंद को देखा और अपने आगे की ओर डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा| 137/5 हैदराबाद|
8:48 PM (एक महीने पहले)
14.2: ईशान किशन को सुयश शर्मा, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
8:48 PM (एक महीने पहले)
14.1: सलील अरोड़ा को सुयश शर्मा, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
8:46 PM (एक महीने पहले)
Score 135/4
Batsman सलील अरोड़ा 8(4b 0*4 1*6)
Bowler रोमारियो शेफर्ड 2-0-25-1
13.6: सलील अरोड़ा को रोमारियो शेफर्ड, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
8:46 PM (एक महीने पहले)
13.5: सलील अरोड़ा को रोमारियो शेफर्ड, छक्का!! सलील अरोड़ा के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
8:45 PM (एक महीने पहले)
13.4: ईशान किशन को रोमारियो शेफर्ड, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन एक बाहर डाली गई छोटी गेंद| बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया|
8:44 PM (एक महीने पहले)
13.3: सलील अरोड़ा को रोमारियो शेफर्ड, बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर पुल शॉट खेला| हवा में गई गेंद| फील्डर उसके लिए आगे भागते हुए आये लेकिन गेंद उनके आगे गिर गई| अंत में एक रन मिला है|
8:44 PM (एक महीने पहले)
13.2: सलील अरोड़ा को रोमारियो शेफर्ड, डॉट गेंद!! टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
8:43 PM (एक महीने पहले)
सलील अरोड़ा अगले बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं...
8:40 PM (एक महीने पहले)
13.1: हेनरिक क्लासेन को रोमारियो शेफर्ड, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ चौथे विकेट के लिए हुई 97 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! हेनरिक क्लासेन 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! रोमारियो शेफर्ड के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर फिल सॉल्ट ने अपनी ओर गेंद को आता हुआ देखा और दोनों हाथों से कैच पकड़ा लेकिन जब वो ज़मीन पर गिरे तो उनका शरीर बाउंड्री लाइन के काफी करीब था| इसी वजह से थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में बार-बार कैच को चेक किया और सब कुछ सही मिलने के बाद बल्लेबाज़ को आउट करार दिया| 126/4 हैदराबाद|
8:38 PM (एक महीने पहले)
Score 126/3
Batsman ईशान किशन 72(34b 8*4 4*6)
Bowler क्रुणाल पंड्या 2-0-26-0
12.6: ईशान किशन को क्रुणाल पंड्या, छक्का!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर कप्तान ईशान किशन के बल्ले से आता हुआ!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार ताल मेल बॉल गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
8:37 PM (एक महीने पहले)
12.5: ईशान किशन को क्रुणाल पंड्या, छक्का! वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
8:37 PM (एक महीने पहले)
12.4: हेनरिक क्लासेन को क्रुणाल पंड्या, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8:36 PM (एक महीने पहले)
12.3: ईशान किशन को क्रुणाल पंड्या, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
8:36 PM (एक महीने पहले)
12.2: हेनरिक क्लासेन को क्रुणाल पंड्या, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
8:35 PM (एक महीने पहले)
12.1: हेनरिक क्लासेन को क्रुणाल पंड्या, छक्का!! हेनरिक क्लासेन के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर जोर से शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
8:34 PM (एक महीने पहले)
Score 105/3
Batsman ईशान किशन 59(31b 8*4 2*6)
Bowler सुयश शर्मा 2-0-21-0
11.6: ईशान किशन को सुयश शर्मा, चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
8:34 PM (एक महीने पहले)
11.5: ईशान किशन को सुयश शर्मा, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
8:33 PM (एक महीने पहले)
11.4: ईशान किशन को सुयश शर्मा, ओहो!! इस बार रन आउट का मौका बनते-बनते रह गया!! कवर की ओर गेंद को ईशान ने पुश किया और रन लेने भागे| तभी उनके साथी खिलाड़ी तेज़ी से रन लेने दौड़े लेकिन ईशान ने फील्डर को गेंद पर आता हुआ देखा तो रन लेने से मना कर दिया| तभी हेनरिक क्लासेन अपनी क्रीज़ की ओर पलटे और डाईव लगाकर क्रीज़ में पहुँचने की कोशिश की| फील्डर ने गेंदबाज़ी एंड की तरफ थ्रो किया लेकिन बॉल क्लासेन को जा लगी और वो आसानी से क्रीज़ में पहुँच गए| कोई रन नहीं हुआ और ना कोई नुकसान हुआ यहाँ पर|
8:32 PM (एक महीने पहले)
11.3: ईशान किशन को सुयश शर्मा, चौका!! खूबसूरत शॉट ईशान द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| ऐसे में गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
8:32 PM (एक महीने पहले)
11.2: ईशान किशन को सुयश शर्मा, चौका!! इसी के साथ कप्तान ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया है!! कमाल की बल्लेबाज़ी ईशान करते हुए दिखाई दिए हैं!! शुरुआत में तीन विकेट जल्दी-जल्दी गंवाने के बाद टीम को ईशान ने संभाला और रन भी बनाना जारी रखा| इस दफ़ा बल्लेबाज़ ने आगे की गेंद को परखा और सामने की तरफ तेज़ी से शॉट खेला| बॉल अम्पायर के बाँए ओर से निकल गई सीमा रेखा की तरफ चार रनों के लिए|
8:31 PM (एक महीने पहले)
11.1: हेनरिक क्लासेन को सुयश शर्मा, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8:30 PM (एक महीने पहले)
Score 92/3
Batsman हेनरिक क्लासेन 22(17b 2*4 0*6)
Bowler क्रुणाल पंड्या 1-0-5-0
10.6: हेनरिक क्लासेन को क्रुणाल पंड्या, सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट खेला| तभी गेंदबाज़ क्रुणाल पंड्या ने अपने बाँए ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके पकड़ से दूर रही और लॉन्ग ऑफ की तरफ टप्पा खाती हुई गई जहाँ से एक रन मिल गया|
8:29 PM (एक महीने पहले)
10.5: ईशान किशन को क्रुणाल पंड्या, बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेलकर एक रन निकाला|
8:29 PM (एक महीने पहले)
10.4: हेनरिक क्लासेन को क्रुणाल पंड्या, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेला और एक रन लिया है|
8:28 PM (एक महीने पहले)
10.3: ईशान किशन को क्रुणाल पंड्या, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
8:28 PM (एक महीने पहले)
10.2: हेनरिक क्लासेन को क्रुणाल पंड्या, पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
8:28 PM (एक महीने पहले)
गेंदबाज़ी में बदलाव, क्रुणाल पंड्या के हाथों में थमाई गई है बॉल... 
8:28 PM (एक महीने पहले)
10.1: हेनरिक क्लासेन को क्रुणाल पंड्या, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को शॉर्ट कवर की ओर पंच कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
8:26 PM (एक महीने पहले)
Score 87/3
Batsman ईशान किशन 45(24b 5*4 2*6)
Bowler सुयश शर्मा 1-0-8-0
9.6: ईशान किशन को सुयश शर्मा, इस बार फ्लैटर गेंद पर आखिरी समय तक जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया| 10 के बाद 87/3 हैदराबाद|
8:26 PM (एक महीने पहले)
9.5: ईशान किशन को सुयश शर्मा, 2 रन मिलेगा इस हाफ स्टॉप पर| सीमा रेखा पर फील्डर ने अपने बाएँ ओर भागते हुए डाईव लगाई और चौका जाने से रोका| ईशान ने अपना घुटना टिकाते हुए मिड विकेट की ओर खेला पुल शॉट जहाँ से दो रन मिले|
8:25 PM (एक महीने पहले)
9.4: हेनरिक क्लासेन को सुयश शर्मा, लेग स्पिन गेंद!! बैक फुट पंच कवर्स की तरफ किया गया| फील्डर द्वारा मिसफील्ड हुई जिसकी वजह से हाथ लगने के बाद भी दूर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
8:24 PM (एक महीने पहले)
9.3: ईशान किशन को सुयश शर्मा, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए गैप से एक रन हासिल किया है|
8:24 PM (एक महीने पहले)
9.2: ईशान किशन को सुयश शर्मा, चौका!!! कवर्स बाउंड्री पर टिम डेविड ने फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए उसे रोकना चाहा लेकिन असफल हुए| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया जिसके बाद गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
8:23 PM (एक महीने पहले)
9.1: ईशान किशन को सुयश शर्मा, गुगली के साथ सुयश ने की है अपने स्पेल की शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई एक अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
8:21 PM (एक महीने पहले)
टाइम आउट का हुआ समय!! 9 ओवर के बाद 79/3 है सनराइज़र्स हैदराबाद| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान ईशान किशन एक तरफ से ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और तेज़ी से स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ा रहे हैं जबकि हेनरिक क्लासेन संभलकर खेल रहे हैं और अपने कप्तान का साथ दे रहे हैं| ऐसे में दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी पनप रही है| हालाँकि हैदराबाद की टीम को तीन बड़ा झटका अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में लग गया है और इन सभी बल्लेबाजों को आईपीएल में अपना डेब्यू मैच खेल रहे जेकब डफी ने आउट किया है| ऐसे में कप्तान ईशान किशन और अनुभवी हेनरिक क्लासेन के ऊपर टीम को एक बेहतर स्कोर तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी होगी|
8:19 PM (एक महीने पहले)
Score 79/3
Batsman ईशान किशन 38(19b 4*4 2*6)
Bowler अभिनंदन सिंह 2-0-25-0
8.6: ईशान किशन को अभिनंदन सिंह, वाइड लाइन यॉर्कर डाली गई गेंद| दूर से उसे खेलने गए| इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद फाइन लेग की ओर एक रन के लिए| 79/3 एसआरएच|
8:19 PM (एक महीने पहले)
8.5: ईशान किशन को अभिनंदन सिंह, दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
8:18 PM (एक महीने पहले)
8.4: ईशान किशन को अभिनंदन सिंह, चौका!!! ईशान किशन के लिए एक बार फिर से छोटी गेंद डाली गई है| बल्लेबाज ने इसपर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट से बाउंड्री बटोरी है|
8:17 PM (एक महीने पहले)
8.3: ईशान किशन को अभिनंदन सिंह, डॉट गेंद!! गुड लेंथ लाइन पर रखी गई गेंद| ईशान किशन ने लाइन में आकर उसे खेलना चाहा| गति को ठीक तरह से परख नहीं पाए| इन साइड एज लेकर शरीर से जा लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
8:17 PM (एक महीने पहले)
8.2: हेनरिक क्लासेन को अभिनंदन सिंह, इस बार लेंथ और लाइन दोनों को बदला है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8:16 PM (एक महीने पहले)
8.1: ईशान किशन को अभिनंदन सिंह, सिंगल!! एक बार फिर से बैक ऑफ़ लेंथ गेंद के साथ अभिनंदन ने अपने ओवर का आगाज किया| ईशान ने इसपर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
8:15 PM (एक महीने पहले)
Score 70/3
Batsman हेनरिक क्लासेन 17(11b 2*4 0*6)
Bowler रोमारियो शेफर्ड 1-0-16-0
7.6: हेनरिक क्लासेन को रोमारियो शेफर्ड, 2 रन के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन पर डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| मिड विकेट की दिशा में खेला गया पुल शॉट| फील्डर टिम डेविड ने अपने बाएँ ओर भागते हुए डाईव लगाकर उसे रोका और दो रन टीम के लिए बचाया|
8:14 PM (एक महीने पहले)
7.5: हेनरिक क्लासेन को रोमारियो शेफर्ड, एक और बेहतरीन ऑफ़ ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ के बाएँ तरफ| मिड ऑफ़ फील्डर से काफी दूर रही गेंद| किसी के पास रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
8:14 PM (एक महीने पहले)
7.4: हेनरिक क्लासेन को रोमारियो शेफर्ड, चौका! लाजवाब शॉट! इस शॉट में हेनरिक क्लासेन की क्लास दिखी है| बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| फील्डर को बीट करते हुए गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
8:13 PM (एक महीने पहले)
7.3: ईशान किशन को रोमारियो शेफर्ड, बड़े शॉट के बाद अब समझदारी भरा सिंगल लिया गया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8:13 PM (एक महीने पहले)
7.2: ईशान किशन को रोमारियो शेफर्ड, चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
8:12 PM (एक महीने पहले)
7.1: हेनरिक क्लासेन को रोमारियो शेफर्ड, सिंगल के साथ ओवर का आगाज हुआ है| फुलर लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
8:12 PM (एक महीने पहले)
आरसीबी टीम के लिए इम्पैक्ट प्लेयर्स के रूप में अब जेकब डफी की जगह देवदत्त पडिक्कल मैदान पर आ गए हैं...
8:11 PM (एक महीने पहले)
गेंदबाज़ी में बदलाव, रोमारियो शेफर्ड के हाथों में थमाई गई गेंद...
8:10 PM (एक महीने पहले)
Score 54/3
Batsman हेनरिक क्लासेन 6(7b 0*4 0*6)
Bowler जेकब डफी 4-0-22-3
6.6: हेनरिक क्लासेन को जेकब डफी, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शरीर लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
8:09 PM (एक महीने पहले)
6.5: हेनरिक क्लासेन को जेकब डफी, लीडिंग एज!! हवा में थी गेंद लेकिन गेंदबाज जेकब के काफी आगे गिर गई| बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहते थे| बल्ले का मुंह बंद कर बैठे थे इस वजह से एज लेकर सामने की तरफ गई| गेंदबाज ने उसे लपकना चाहा लेकिन बॉल आगे गिर गई|
8:09 PM (एक महीने पहले)
6.4: ईशान किशन को जेकब डफी, टप्पा खाकर शरीर लाइन पर आई गेंद| बल्लेबाज ने लाइन में आकर उसे खेलना चाहा| इन साइड एज लेकर शरीर से लगी और थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से एक रन मिल गया|
8:08 PM (एक महीने पहले)
6.3: हेनरिक क्लासेन को जेकब डफी, सिंगल से यहाँ पर भी काम चलाया है| गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया है|
8:08 PM (एक महीने पहले)
6.2: ईशान किशन को जेकब डफी, वाइड लाइन पर रखी गई छोटी गेंद| इसपर आड़े बल्ले से थर्ड मैन की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
8:07 PM (एक महीने पहले)
6.1: हेनरिक क्लासेन को जेकब डफी, सिंगल!!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद इस बार| इसपर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया गया है|
8:05 PM (एक महीने पहले)
Score 49/3
Batsman ईशान किशन 23(10b 2*4 2*6)
Bowler अभिनंदन सिंह 1-0-16-0
5.6: ईशान किशन को अभिनंदन सिंह, डॉट बॉल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गई गेंद| इसपर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ है|
8:05 PM (एक महीने पहले)
5.5: ईशान किशन को अभिनंदन सिंह, इस बार लेंथ और लाइन को बदला| ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा|
8:04 PM (एक महीने पहले)
5.4: ईशान किशन को अभिनंदन सिंह, छक्का!!! एक और बड़ा शॉट यहाँ पर ईशान किशन के बल्ले से निकलता हुआ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज ने गेंद को हवा में स्क्वायर कट किया और थर्ड मैन की तरफ छह रन प्राप्त किये|
8:03 PM (एक महीने पहले)
5.3: ईशान किशन को अभिनंदन सिंह, चौका!!! फिर से छोटी गेंद| ईशान उसपर जमकर बरसे हैं| मिड विकेट पर खेला गया पुल शॉट| रेंगते हुए बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
8:02 PM (एक महीने पहले)
5.2: ईशान किशन को अभिनंदन सिंह, छक्का!!! इस बार ईशान किशन छोटी गेंद पर नहीं चूकेंगे| शरीर पर तेज गति से डाली गई छोटी गेंद| इसपर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
8:02 PM (एक महीने पहले)
5.1: ईशान किशन को अभिनंदन सिंह, डॉट बॉल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर पुल शॉट लगाने गए| उछाल और गति से चकमा खाए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ गई लेकिन फील्डर डफी से काफी दूर गिर गई|
8:01 PM (एक महीने पहले)
Score 33/3
Batsman हेनरिक क्लासेन 3(3b 0*4 0*6)
Bowler जेकब डफी 3-0-17-3
4.6: हेनरिक क्लासेन को जेकब डफी, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक और सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
8:00 PM (एक महीने पहले)
4.5: ईशान किशन को जेकब डफी, सिंगल के साथ ईशान ने अपनी स्ट्राइक को बदला है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
7:59 PM (एक महीने पहले)
4.4: हेनरिक क्लासेन को जेकब डफी, 3 रन मिलेगा यहाँ पर| रोमारियो शेफर्ड ने अपनी टीम के लिए एक रन बचाया है| फुलर लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| दूर से कवर्स की तरफ ड्राइव कर दिया| फील्डर उसके पीछे भागे और सीमा रेखा के आगे डाईव लगाते हुए उसे रोक दिया| इस बीच तीन रन भाग लिया गया|
7:59 PM (एक महीने पहले)
4.3: हेनरिक क्लासेन को जेकब डफी, डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| क्लासेन ने उसे देखा और बड़े आराम से जाने दिया कीपर की तरफ| कोई रन नहीं मिलेगा|
7:58 PM (एक महीने पहले)
हेनरिक क्लासेन अब बल्लेबाजी के लिए उतर गए हैं...
7:57 PM (एक महीने पहले)
4.2: नीतीश कुमार रेड्डी को जेकब डफी, आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट यहाँ पर हैदाराबाद की टीम ने गंवा दिया है!! इस बार नीतीश कुमार रेड्डी 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! कमाल का आईपीएल डेब्यू अभी तक जेकब डफी के लिए रहा है| तीसरा ओवर है ये और तीन टॉप बल्लेबाजों का शिकार कर चुकें हैं| इस दफ़ा शॉर्टपिच डाली गई तेज़ गति की गेंद को परख नहीं सके बल्लेबाज़ और पुल शॉट लगाने गए| तभी गेंद तेज़ी से बल्ले के स्टीकर के पास लगी और शॉर्ट मिड विकेट की तरफ हवा में गई जहाँ पर फील्डर अभिनंदन सिंह ने कोई गलती नहीं करते हुए कैच पकड़ा| 29/3 हैदाराबाद|
7:56 PM (एक महीने पहले)
4.1: नीतीश कुमार रेड्डी को जेकब डफी, डॉट गेंद!! इस बार छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने गए| तभी बॉल अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के स्टीकर के पास लगकर ऑफ साइड पर खड़े फील्डर के पास गई| रन नहीं मिल सका|
7:55 PM (एक महीने पहले)
Score 29/2
Batsman नीतीश कुमार रेड्डी 1(4b 0*4 0*6)
Bowler भुवनेश्वर कुमार 2-0-15-0
3.6: नीतीश कुमार रेड्डी को भुवनेश्वर कुमार, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7:54 PM (एक महीने पहले)
3.5: नीतीश कुमार रेड्डी को भुवनेश्वर कुमार, डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7:54 PM (एक महीने पहले)
3.4: नीतीश कुमार रेड्डी को भुवनेश्वर कुमार, डॉट गेंद!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7:53 PM (एक महीने पहले)
3.3: नीतीश कुमार रेड्डी को भुवनेश्वर कुमार, वाओ!!!! वाट अ बॉल!!! पहले अंदर आई और फिर बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए भुवि| कमाल की गेंदबाज़ी, देखकर मज़ा आ गया|
7:52 PM (एक महीने पहले)
3.2: ईशान किशन को भुवनेश्वर कुमार, क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड पर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
7:52 PM (एक महीने पहले)
3.1: ईशान किशन को भुवनेश्वर कुमार, चौका!!!! कड़क बैक फुट पंच इस गेंद पर देखने को मिला है| शॉट खेलने के बाद दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं पड़ी| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा है|
7:51 PM (एक महीने पहले)
नीतीश कुमार रेड्डी नए बल्लेबाज हैं...
7:50 PM (एक महीने पहले)
Score 23/2
Batsman ट्रैविस हेड 11(9b 2*4 0*6)
Bowler जेकब डफी 2-0-13-2
2.6: ट्रैविस हेड को जेकब डफी, आउट!! कैच आउट!!सॉफ्ट डिसमिसल!! एक ही ओवर में जेकब डफी ने हैदराबाद टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर दिया है!! इस बार ट्रैविस हेड 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट बाउंड्री की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में हवा में फ्लैट गई गेंद और वहां मौजूद फील्डर फिल सॉल्ट ने कोई गलती नहीं करते हुए दोनों हाथों से कैच पकड़ा| 23/2 हैदाराबाद|
7:49 PM (एक महीने पहले)
2.5: ट्रैविस हेड को जेकब डफी, चौका!! ट्रैविस हेड के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ के ऊपर से हवा में शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| 
7:48 PM (एक महीने पहले)
2.4: ट्रैविस हेड को जेकब डफी, डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प के बाहर वाली गेंद पर दूर से शॉट खेलना चाहा| लाइन से चकमा खाए, बाकी का काम कीपर ने किया है|
7:48 PM (एक महीने पहले)
2.3: ट्रैविस हेड को जेकब डफी, बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को लाकर पंच कर दिया| गैप नहीं मिल सका| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
7:47 PM (एक महीने पहले)
2.2: ईशान किशन को जेकब डफी, सिंगल के साथ ईशान ने पहली ही गेंद पर अपना खाता खोल लिया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद|, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया है|
7:46 PM (एक महीने पहले)
ईशान किशन अब क्रीज पर आये हैं...
7:45 PM (एक महीने पहले)
2.1: अभिषेक शर्मा को जेकब डफी, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ जेकब डफी ने अपने आईपीएल डेब्यू मुकाबले का पहला विकेट हासिल कर लिया है!! अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में गेंद की गति और उछाल को परख नहीं सके| पुल लगाने गए तभी बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की तरफ हवा में ऊँची गई| इसी दौरान कीपर जितेश शर्मा ने तेज़ी से उल्टा भागकर गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी और एक शानदार कैच पकड़ा| 18/1 हैदाराबाद|
7:45 PM (एक महीने पहले)
2.1: अभिषेक शर्मा को जेकब डफी, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
7:44 PM (एक महीने पहले)
Score 17/0
Batsman ट्रैविस हेड 7(5b 1*4 0*6)
Bowler भुवनेश्वर कुमार 1-0-9-0
1.6: ट्रैविस हेड को भुवनेश्वर कुमार, चौका!!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेलना चाहा| ऐसे में गेंद इनस्विंग हुई और अंदर की ओर आई| जिसके बाद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर कीपर के बाँए ओर से फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
7:43 PM (एक महीने पहले)
1.5: अभिषेक शर्मा को भुवनेश्वर कुमार, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
7:43 PM (एक महीने पहले)
1.5: अभिषेक शर्मा को भुवनेश्वर कुमार, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7:42 PM (एक महीने पहले)
1.4: अभिषेक शर्मा को भुवनेश्वर कुमार, लेग स्टंप पर छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और दाहिने हाथ में लगकर कीपर की ओर टप्पा खाती हुई गई| रन नहीं मिला|
7:41 PM (एक महीने पहले)
1.4: अभिषेक शर्मा को भुवनेश्वर कुमार, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
7:41 PM (एक महीने पहले)
1.3: ट्रैविस हेड को भुवनेश्वर कुमार, एक रन!! ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन निकाला है|
7:40 PM (एक महीने पहले)
1.2: अभिषेक शर्मा को भुवनेश्वर कुमार, आगे आकर अभिषेक ने पटकी हुई गेंद को कवर की ओर पुश किया और रन लेने भागे| तभी फील्डर ने गेंद को पकड़ा और नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया| बॉल स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई और बल्लेबाज़ क्रीज़ में आसानी से पहुँच गए| एक रन यहाँ पर अभिषेक के खाते में गया है|
7:39 PM (एक महीने पहले)
1.1: ट्रैविस हेड को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को ट्रैविस ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
7:38 PM (एक महीने पहले)
Score 7/0
Batsman अभिषेक शर्मा 6(4b 0*4 1*6)
Bowler जेकब डफी 1-0-7-0
0.6: अभिषेक शर्मा को जेकब डफी, डॉट बॉल के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| 7/0 हैदराबाद| 
7:38 PM (एक महीने पहले)
0.5: अभिषेक शर्मा को जेकब डफी, स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद को दूर से ही सामने की तरफ शॉट लगाने गए और बीट हुए| शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
7:37 PM (एक महीने पहले)
0.4: अभिषेक शर्मा को जेकब डफी, छक्का!!! पहला बड़ा शॉट इस प्रतियोगिता का अभिषेक शर्मा के बल्ले से आता हुआ| वाइड लाइन पर डाली गई फुलर गेंद| अभिषेक ने दूर से ही इसपर अपना बल्ला चलाया| स्लाइस हुआ लेकिन संपर्क इतना काफी था कि गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
7:35 PM (एक महीने पहले)
0.3: अभिषेक शर्मा को जेकब डफी, नॉट आउट!! बेंगलुरु टीम का रिव्यु यहाँ पर हुआ असफल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा| तभी बल्ले के करीब से होकर गेंद कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद कैच की हुई अपील, अम्पायर ने मना कर दिया| ऐसे में आरसीबी टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में चेक किया तो पता लगा कि गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हुआ था| इसी वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
7:34 PM (एक महीने पहले)
0.2: ट्रैविस हेड को जेकब डफी, सिंगल!! इसी के साथ ट्रैविस हेड ने अपना और टीम का खाता यहाँ पर खोला है!! विकेट लाइन पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी और लेग साइड की तरफ गई जहाँ से एक रन मिल गया|
7:34 PM (एक महीने पहले)
0.1: ट्रैविस हेड को जेकब डफी, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और परखते हुए पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
7:30 PM (एक महीने पहले)
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ बेंगलुरु टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि हैदाराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के कन्धों पर होगा| वहीं बेंगलुरु के लिए पहला ओवर लेकर जेकब डफी तैयार...
7:27 PM (एक महीने पहले)
...राष्ट्रगान जारी है...
7:26 PM (एक महीने पहले)
क्रिकेट फैन्स के लिए ये काफी जज्बातों भरा पल होगा| एक मिनट का मौन व्रत रखा गया है उन क्रिकेट फैन्स के लिए जिन्होंने पिछले साल आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान हुए हादसे में अपनी जान गंवाई थी|
7:08 PM (एक महीने पहले)
एसआरएच के इम्पैक्ट प्लेयर्स - शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टन, डेविड पेन, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन|
7:08 PM (एक महीने पहले)
आरसीबी के इम्पैक्ट प्लेयर्स - देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम दार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर|
7:06 PM (एक महीने पहले)
सनराइज़र्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) - अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलील अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा|
7:06 PM (एक महीने पहले)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन) - विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जेकब डफी, सुयश शर्मा|
7:03 PM (एक महीने पहले)
सनराईजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने टॉस पर बात करते हुए कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करते| ये एक फ्रेश विकेट है तो अब हमें बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाते हुए उन्हें दबाव में डालना होगा| पैट कमिंस पर कहा कि हाँ वो चोटिल हैं और टीम को उनकी कमी खलेगी| आगे कहा कि हम सब इस सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं|
7:01 PM (एक महीने पहले)
टॉस जीतकर बात करने आए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे पाटीदार ने कहा कि हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है और हम जैसे पिछले साल खेले थे वैसा ही इस बार भी खेलने की कोशिश करेंगे| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं यहाँ पर आए हुए अपने सभी समर्थकों को हमारी हौंसलाअफजाई करने के लिए धन्यवाद करता हूँ|
7:01 PM (एक महीने पहले)
टॉस – काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
6:57 PM (एक महीने पहले)
पिच रिपोर्ट - पिच के बारे में बात करने आये अनिल कुंबले जिन्होंने सबसे पहले बताया कि ये एक शानदार मैदान है| सतह के बारे में बात करते हुए कहा कि विकेट काफी हार्ड है, इसपर कुछ दरारें नजर आ रही हैं| फ्रेश घांस भी इसपर दिख रही है| सख्त है ये सतह और स्पिनर्स को यहाँ मदद मिल सकती है| आगे कहा कि ये एक काली मिट्टी वाली विकेट है| मैदान के बारे में कहा कि एक तरफ 65 मीटर तो दूसरी तरफ 64 मीटर है जबकि सामने की तरफ 73 मीटर की बाउंड्री है| विकेट में उछाल काफी नजर आ रही है| अंत में ये भी बताया कि चेज करना यहाँ एक सही विकल्प हो सकता है|
6:35 PM (एक महीने पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
6:35 PM (एक महीने पहले)
हालाँकि गेंदबाज़ी में भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जेकब डफी और क्रुणाल पंड्या सामने वाली टीम के अहम बल्लेबाजों का शिकार करने की कोशिश करेंगे| तो दूसरी तरफ सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन के अलावा अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन और लियम लिविंगस्टन जैसे ख़तरनाक बल्लेबाज़ टीम का हिस्सा हैं जो आतिशी शॉट खेलते हुए टीम को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे जबकि गेंदबाज़ी में जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा और शिवम मावी शुरुआती विकटों को चटकाने के लिए रणनीतियों को बनायेंगे| तो दोस्तों तैयार हो जाइए चौके और छक्के की बारिश का पूरा आनंद उठाने के लिए हमारे साथ|
6:35 PM (एक महीने पहले)
वहीँ हैदराबाद के लिए शुरुआती मैचों में पैट कमिंस का ना होना टीम के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है| वैसे कमिंस की गैर मौजूदगी में हैदराबाद टीम की कप्तानी ईशान किशन करते हुए दिखाई देंगे जबकि बेंगलुरु के लिए रजत पाटीदार ही कप्तान होंगे| ऐसे में अब देखना होगा कि कौनसी टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ इस 19वें संस्करण की शुरुआत करती है| हालाँकि अब बात करें दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की तो एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कप्तान रजत पाटीदार के साथ विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट और टिम डेविड के ऊपर तेज़ी से रन बनाने की ज़िम्मेदारी होगी|
6:34 PM (एक महीने पहले)
तो दोस्तों जिसका था हम सभी को बेसब्री से इंतज़ार तो उसके लिए अब हो जाइये तैयार क्योंकि आ गया है इंडिया का त्योहार!! तो हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेला जाएगा| हालाँकि दोनों ही टीमों में बड़े-बड़े नामों की कोई कमी नहीं है लेकिन दोनों के लिए चिंता का विषय गेंदबाज़ी क्रम बना हुआ है| एक तरफ पिछली बार की चैम्पियन टीम बेंगलुरु को बड़ा झटका यश दयाल के रूप में लगा है जो अब चोट के कारण लीग से बाहर गए हैं जबकि जोश हेज़लवुड भी शुरुआती मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे|
6:33 PM (एक महीने पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.
Advertisement
Advertisement