भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को हुए वर्ल्ड कप-2015 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच को देखने के लिए 51,552 दर्शक मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पहुंचे. भारत ने इस मैच में सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुताबिक, 'एमसीजी पर भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मैच के देखने आए दर्शकों की आधिकारिक संख्या 51,552 है.'
Official attendance at tonight is 51,552.
— Melbourne Cricket Gd (@MCG)
दोनों ही टीमों के समर्थक बड़ी संख्या में अपने-अपने देशों का झंडा लिए और अपने चेहरे और शरीर पर रंग-बिरंगे पेंट बनवाकर पहुंचे और मैच का जमकर रोमांच उठाया.
India fans celebrate tonight's win over Bangladesh at the MCG.
— Melbourne Cricket Gd (@MCG)
भारतीय टीम और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन के तौर मशहूर सुधीर कुमार भी यहां तिरंगा लेकर पहुंचे थे.(इनपुट: IANS)