scorecardresearch
 

5 गेंदों में 5 विकेट... कीवी गेंदबाज ने रच दिया इतिहास, फर्स्ट क्लास में पहली बार हुआ ऐसा

पांच गेंदों में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड किसी फर्स्ट क्लास मैच में पहली बार बना है. वैसे टी20 क्रिकेट में ऐसा पहले हो चुका है. आयरलैंड के स्टार ऑलराउंडर कर्टिस कैम्फर ने एक घरेलू टी20 मैच में ये उपलब्धि हासिल की थी.

Advertisement
X
ब्रेंट रैंडेल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. (Photo: Margot Butcher)
ब्रेंट रैंडेल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. (Photo: Margot Butcher)

न्यूजीलैंड के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड (Plunket Shield) में 8 मार्च (रविवार) को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स (Central Districts) और नॉर्दर्न ड्रिस्ट्रिक्ट्स (Northern Districts) के बीच नेपियर के मैकलीन पार्क में आयोजित मुकाबले में तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल (Brett Randell)  ने ऐसी उपलब्धि हासिल की, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. सेंट्रल ड्रिस्ट्रिक्ट्स के खेल रहे ब्रेट रैंडेल ने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की पहली पारी में लगातार 5 गेंदों पर 5 विकेट झटक लिए. 

फर्स्ट क्लास क्रिकेट के सालों पुराने इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट झटके हैं. इससे पहले आयरलैंड के ऑलराउंडर कर्टिस कैम्फऱ ने 2021 में एक घरेलू टी20 मैच में लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट झटके थे. जबकि जिम्बाब्वे के युवा गेंदबाज केलिस नधलोवु ने 2024 में अंडर-19 टी20 मैच में ऐसा कारनामा किया था. इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कोई भी गेंदबाज लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट नहीं ले पाया है.

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता भारत, एक बार फिर 'कीवी चैलेंज', सूर्या ब्रिगेड बदलेगी इतिहास?

ब्रेट रैंडेल ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हेनरी कूपर को बोल्ड कर दिया. बल्लेबाज ने गेंद को छोड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद अंदर आ गई और सीधे स्टम्प्स पर जा लगी, इसके बाद अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज जीत रावल के भी स्टम्प्स उड़ा दिए. रैंडेल ने दूसरी गेंद पर जो कार्टर को विकेटकीपर डेन क्लीवर के हाथों कैच कराया और इसी के साथ उनकी हैट्रिक पूरी हो गई. हालांकि इस फैसले से बल्लेबाज खुश नजर नहीं आए और उन्होंने अंपायर की ओर देखते हुए नाराजगी भी जताई.

Advertisement

ब्रेट रैंडेल यहीं नहीं रुके. उन्होंने अगली गेंद पर रॉबर्ट ओ'डोनेल को स्लिप में कर्टिस हीफी के हाथों कैच कराया, जबकि चौथी गेंद पर क्रिस्टियन क्लार्क को आउट कर दिया. गेंद क्लार्क के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगकर गेंद स्टम्प्स से टकरा गई और इस तरह रैंडेल ने लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट लेने का ऐतिहासिक कारनामा पूरा कर लिया. इन पांच विकेटों में से तीन तो ऐसे रहे, जिसमें बल्लेबाज गोल्डन डक पर आउट हुए.

मैच की बात करें तो सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने अपनी पहली पारी में 373 रन बनाए थे. इसके जवाब में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की शुरुआत बेहद खराब रही और ब्रेट रैंडेल का ऐतिहासिक स्पेल देखने को मिला. 5 गेंदों पर 5 विकेट लेने के बाद भी रैंडेल का कहर जारी रहा. उन्होंने अगले ओवर में बेन पोमारे को एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर स्कॉट कुगलेइन की गिल्लियां उड़ा दीं. रैंडेल ने 11 ओवरों में 25 रन देरकर 7 विकेट झटके. उनकी घातक गेंदबाजी के चलते नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की पूरी टीम महज 82 रन पर ढेर हो गई और टीम को फॉलो-ऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा.

ब्रेट रैंडेल ने कहा कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बेहद खास पल है. ऐसा लग रहा था जैसे सपना सच हो गया हो. मैं बस गेंद को सही जगह पर डालने की कोशिश कर रहा था.' 30 साल के रैंडेल ने अब तक न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रैंडेल ने अबतक 38 फर्स्ट क्लास, 54 लिस्ट-ए और 45 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 250 से ज्यादा विकेट झटके हैं. उनका यह स्पेल अब फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के इतिहास में सबसे यादगार स्पेल में से एक माना जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement