scorecardresearch
 

39 की उम्र में भी बल्ले से आग उगल रहा ये बल्लेबाज, टेस्ट क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. मुश्फिकुर रहीम ने मोमिनुल हक को पीछे छोड़कर बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया.

Advertisement
X
मुशफिकुर रहीम ने मचाया धमाल, तोड़ा रिकार्ड (Photo: Bangladesh Cricket)
मुशफिकुर रहीम ने मचाया धमाल, तोड़ा रिकार्ड (Photo: Bangladesh Cricket)

बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम ने इतिहास रचते हुए अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक जड़ दिया. 39 साल के मुश्फिकुर ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि पाकिस्तान के खिलाफ सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन (18 मई) हासिल की. 

मुश्फिकुर रहीम ने बांग्लादेश की दूसरी पारी में 137 रन बनए, जिसमें 12 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इस शानदार पारी के साथ मुश्फिकुर रहीम अब बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

मुश्फिकुर रहीम से पहले ये रिकार्ड मोमिनुल हक के नाम था, जिनके 77 मैच में 13 शतक हैं. मुश्फिकुर रहीम ने बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने अब तक टीम के लिए 102 टेस्ट मुकाबलों में हिस्सा लिया है.

मुश्फिकुर रहीम ने 26 मई 2005 को इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में बांग्लादेश के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था. सिर्फ 18 साल और 17 दिन की उम्र में उन्होंने बतौर बल्लेबाज मैदान पर कदम रखा और लॉर्ड्स में टेस्ट खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए.

Advertisement

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकार्ड भी मुश्फिकुर के नाम ही है. मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और लंबे समय से टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं.

मुश्फिकुर रहीम के टेस्ट करियर के आंकड़े
मैच: 102 
रन: 6763 
औसत: 39.31 
शतक: 14
अर्धशतक: 29
सर्वोच्च स्कोर: 219*
विकेटकीपर के रूप में कैच: 98
स्टम्पिंग: 15

बांग्लादेश टीम का ओवरऑल रिकॉर्ड इस प्रकार है:

बांग्लादेश ने अब तक 159 टेस्ट मैच खेले हैं.
जीते: 27 मैच
हारे: 112 मैच
ड्रॉ: 19 मैच

26 जून 2000 को बांग्लादेश टेस्ट दर्जा हासिल करने वाला दुनिया का 10वां देश बना. इसके बाद उसी साल नवंबर में ढाका में भारत के खिलाफ उसने अपना पहला टेस्ट मैच खेला.

(Report- Vijay Singh)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement