इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच में मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करते हुए साउथ अफ्रीका के अनुभवी लेफ्ट-आर्म स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) को टीम में शामिल कर लिया है. उन्हें न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया है.
सेंटनर को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ 23 अप्रैल को खेले गए मुकाबले के दौरान बाएं कंधे में चोट लग गई थी, जिसके चलते वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और भविष्य में उनकी वापसी की उम्मीद जताई है.
Wishing you a speedy recovery, Mitch! 💙 pic.twitter.com/1M36hlUhjo
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 27, 2026
वहीं, केशव महाराज के आने से मुंबई की स्पिन डिपार्टमेंट को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है. 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले महाराज साउथ अफ्रीका के सबसे भरोसेमंद स्पिनरों में गिने जाते हैं. खास बात यह रही कि 2021 टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में बिना एक भी टी20 इंटरनेशनल खेले शामिल होने के बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के तौर पर डेब्यू किया और अपनी पहली ही गेंद पर विकेट झटका.
हालिया फॉर्म की बात करें तो महाराज ने अपने पिछले 30 टी20 मुकाबलों में 31 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/15 रहा है. उनकी लाइन-लेंथ, कंट्रोल और दबाव बनाने की क्षमता उन्हें मिडल ओवर्स में बेहद खतरनाक बनाती है.
📝𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧𝐬 𝐬𝐢𝐠𝐧𝐬 𝐊𝐞𝐬𝐡𝐚𝐯 𝐌𝐚𝐡𝐚𝐫𝐚𝐣 𝐚𝐬 𝐑𝐞𝐩𝐥𝐚𝐜𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐟𝐨𝐫 𝐌𝐢𝐭𝐜𝐡𝐞𝐥𝐥 𝐒𝐚𝐧𝐭𝐧𝐞𝐫
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 27, 2026
Mumbai Indians have confirmed the signing of South African left-arm spinner Keshav Maharaj as a replacement for Mitchell Santner, who has been… pic.twitter.com/B5e2R3zwy2
मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि महाराज का अनुभव, अनुशासन और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता टीम के लिए काफी अहम साबित होगी. फ्रेंचाइजी को भरोसा है कि उनका यह कदम सीजन के बाकी मैचों में टीम को संतुलन और धार दोनों देगा.