scorecardresearch
 

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया मैच में गरमाया माहौल, कंगारू बैटर से भिड़ गए मार्को जानसेन, VIDEO

मैट रेनशॉ ने डरबन टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए यादगार प्रदर्शन किया था. हालांकि वो इस फॉर्म को गकेबरहा के मैदान पर बरकरार नहीं रख पाए. रेनशॉ को पहली पारी में तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने एक बेहतरीन गेंद पर आउट किया.

Advertisement
X
मार्को जानसेन की गकेबरहा टेस्ट में कातिलाना गेंदबाजी. (Photo: AFP)
मार्को जानसेन की गकेबरहा टेस्ट में कातिलाना गेंदबाजी. (Photo: AFP)

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के चौथे दिन (21 अक्टूबर) मैदान पर गरमागरमी भी देखने को मिली. साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने मैट रेनशॉ को आउट करने के बाद उनसे कुछ शब्द कहे और घूरा भी. हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया.

यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 30वें ओवर में हुई. मार्को जानसेन ने उस ओवर में चौथी गेंद ऑफ स्टम्प के करीब शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली, जिस पर रेनशॉ ने डिफेंस करने की कोशिश की. गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गली की तरफ गई, जहां साइमन हार्मर ने आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया.

मैट रेनशॉ का कैच पकड़ने वाले साइमन हार्मर ने एक बार फिर अपनी शानदार फील्डिंग का नमूना पेश किया. गेंद काफी नीचे थी, लेकिन उन्होंने आगे झुककर दोनों हाथों से उसे सुरक्षित लपक लिया. इस विकेट ने दक्षिण अफ्रीका को अहम सफलता दिलाई.

मैट रेनशॉ इससे पहले डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभा चुके थे. ऐसे में उनका विकेट साउथ अफ्रीका के लिए महत्वपूर्ण रहा. जानसेन की गेंदबाजी और हार्मर के बेहतरीन कैच ने मेजबान टीम को मुकाबले में दबाव बनाने का मौका दिया.

Advertisement

जानसेन ने गेंद-बल्ले से किया कमाल
मुकाबले में मेजबान टीम साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 425/9 के स्कोर पर घोषित कर दी थी. साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने शानदार 179 रन बनाए. जबकि मार्को जानसेन ने 85 और साइमन हार्मर ने 82 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके.

जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 99 रन ही बना सकी और साउथ अफ्रीका को 326 रनों की बड़ी लीड मिली. मार्को जानसेन ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके. फिर ऑस्ट्रेलिया ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 156 रन बनाए. अब पांचवें दिन का खेल बेहद अहम साबित होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement