scorecardresearch
 

LSG vs KKR, IPL 2026 Highlights: सुपर ओवर में केकेआर ने लखनऊ को रौंदा, रिंकू सिंह और सुनील नरेन का जलवा

Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला रविवार को लखनऊ सुपर जॉयंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. सुपर ओवर तक गए इस मैच में केकेआर ने जीत हासिल की और अंक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गई.

Advertisement
X
रिंकू सिंह ने इस मुकाबले में ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई (Photo: ITG)
रिंकू सिंह ने इस मुकाबले में ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला रविवार को लखनऊ सुपर जॉयंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. सुपर ओवर तक गए इस मैच में केकेआर ने जीत हासिल की और अंक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गई. दरअसल,  केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 155 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी लखनऊ के लिए आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे. और शमी ने छक्का जड़ दिया. और ये मैच सुपर ओवर में चला गया. लेकिन सुपर ओवर में लखनऊ केवल 1 रन बना सकी जिसे केकेआर ने पहली ही गेंद पर चेज कर लिया.  

ऐसे रहा सुपर ओवर का रोमांच

सुपर ओवर में पहले बैटिंग के लिए लखनऊ के बैटर आए. मारक्रम और निकोलस पूरन को जिम्मा मिला. गेंदबाजी के लिए सुनील नरेन आए. नरेन ने पहली ही गेंद पर पूरन को बोल्ड कर दिया. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान ऋषभ पंत. दूसरी गेंद पर पंत ने सिंगल लिया. तीसरी गेंद पर नरेन ने मारक्रम को कैच आउट करा दिया. यानी सुपर ओवर में लखनऊ केवल 1 रन बना सकी.

इसके जवाब में केकेआर की ओर से रिंकू सिंह और रोवमैन पॉवेल आए. गेंदबाजी के लिए प्रिंस यादव आए. रिंकू ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को मैच जिता दिया. केकेआर की ये लगातार दूसरी जीत है और इसके चलते केकेआर अंक तालिका में 8वें स्थान पर आ गई है. वहीं, लखनऊ फिसड्डी हो गई है.

156 रनों के जवाब में उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही. मिचेल मार्श केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत और मारक्रम  के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 11वें ओवर में मार्श आउट हो गए. इसके बाद पंत भी 13वें ओवर में 42 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई. पूरन इस मैच में भी फ्लॉप रहे और 9 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद हिम्मत सिंह और बदोनी ने अच्छी पारी खेली और मैच को रोमांचक बनाया.

Advertisement


शमी ने छक्का जड़कर मैच सुपर ओवर में पहुंचाया

लेकिन आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे. लेकिन हिम्मत अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन शमी ने उम्मीद नहीं छोड़ी. आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे और शमी ने छक्का जड़ दिया, जिसके चलते मुकाबला सुपर ओवर में गया. ये आईपीएल 2026 का पहला सुपर ओवर था.

रिंकू सिंह ने बनाए 83 रन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही. टिम सीफर्ट इस मैच में भी फ्लॉप रहे और खाता नहीं खोल सके. रहाणे के बल्ले से भी केवल 10 रन आए. कैमरुन ग्रीन के बल्ले से 34 रन आए लेकिन इसके अलावा अंगकृष, पॉवेल और अनुकूल रॉय बुरी तरह फ्लॉप रहे. लेकिन रिंकू सिंह ने इस मैच में भी कमाल किया और 51 गेंद में 83 रनों की पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 5 छक्के थे. जिसके दम पर केकेआर ने 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए.

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे, टिम सीफर्ट, कैमरुन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement