scorecardresearch
 

IPL 9: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया

दूसरे विकेट के लिए कप्तान गंभीर के साथ 60 गेंदों पर 100 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी कर आउट हुए मनीष पांडेय. मात्र 29 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनाए 52 रन. हरभजन की गेंद पर उन्हीं को थमा बैठे कैच.

Advertisement
X
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर

आईपीएल के मैच में KKR ने मुंबई इंडियंस को 188 रनों का लक्ष्य दिया है. पहले खेलते हुए KKR ने 20 ओवरों में 5 विकेट  के नुकसान पर 187 रन बनाए. गौतम गंभीर ने 64 और मनीष पांडे ने 52 रनों की पारी खेली.

दूसरे विकेट के लिए कप्तान गंभीर के साथ 60 गेंदों पर 100 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी कर आउट हुए मनीष पांडेय. मात्र 29 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनाए 52 रन. हरभजन की गेंद पर उन्हीं को थमा बैठे कैच.

टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रहे कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथे ओवर में पहला झटका लगा जब मिशेल मैक्लीनघन ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर रॉबिन उथप्पा को पोलार्ड के हाथों कैच आउट करा दिया. चार ओवरों के बाद कोलकाता ने एक विकेट पर 22 रन बना लिए हैं.

Advertisement

इससे पहले मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया.


मुंबई की टीम इस मैच में तीन बदलावों के साथ उतरी है. लेंडल सिमंस, विनय कुमार और गोपाल की जगह टिम साउदी, जगदीशा सुचित और पार्थिव पटेल को मौका मिला है.


टीमें इस प्रकार हैं

कोलकाता नाइट राइडर्स
गौतम गंभीर (कप्तान), रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), मनीष पांडेय, कोलिन मुनरो, सूर्यकुमार यादव, यूसुफ पठान, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, जॉन हैस्टिंग्स, कुलदीप यादव और ब्रैड हॉग.

मुंबई इंडियंस
पार्थिव पटेल, रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जोस बटलर (विकेटकीपर), अंबाती रायुडू, कीरोन पोलार्ड, हरभजन सिंह, जगदीशा सुचिथ, टिम साउदी, मिशेल मैक्लीनघन और जसप्रीत बुमराह.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement