क्रिकेट इतिहास में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपनी बल्लेबाजी और शानदार खेल से हमेशा के लिए फैन्स के दिलों में जगह बना लेते हैं. श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा भी उन्हीं खिलाड़ियों में शामिल हैं. 27 अक्टूबर 1977 को जन्मे संगकारा अपनी क्लासिक बल्लेबाजी, बेहतरीन तकनीक और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. संगकारा आज 49 साल के हो गए हैं.
संगकारा ने उस दौर में श्रीलंका की बल्लेबाजी को मजबूती दी, जब 1996 विश्व कप जीतने वाली टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी धीरे-धीरे इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो रहे थे. इस दौरान महेला जयवर्धने के साथ उनकी जोड़ी श्रीलंका की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत बन गई.
जयवर्धने के साथ बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने जुलाई 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में तीसरे विकेट के लिए 624 रन की साझेदारी की थी. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना. इस ऐतिहासिक साझेदारी में संगकारा ने 287 रनों बनाए, जबकि जयवर्धने ने 374 रनों की पारी खेली.
🔸 Kumar Sangakkara 287 🔸 Mahela Jayawardene 374 #OnThisDay in 2006, after having batted together for over 150 overs, the 🇱🇰 batting maestros forged a partnership of 624 runs for the third wicket v 🇿🇦 The epic stand is a record in Test as well as first-class cricket 🤯 https://t.co/t2xQfIBkFb
— ICC (@ICC) July 29, 2020
टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े शानदार
संगकारा ने अपने करीब 15 साल के इंटरनेशनल करियर में टेस्ट क्रिकेट में 12 हजार से ज्यादा रन बनाए. उन्होंने इस फॉर्मेट में 38 शतक और 11 दोहरे शतक लगाए. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 192 रन की एक शानदार पारी भी दर्ज है, जो उन्होंने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में खेली थी.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: गुरु गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को दिए खास टिप्स... अब तीसरे T20 में धमाल मचाएंगे 'बेबी बॉस'
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के मामले में भी संगकारा का नाम दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल है. उनके 11 दोहरे शतक सर डॉन ब्रैडमैन के 12 दोहरे शतकों के रिकॉर्ड से सिर्फ एक कम थे.
Kumar Sangakkara is at the crease for what could be his final Test innings, Can he equal Bradman's record? http://t.co/if0VqswjGW
— ICC (@ICC) August 21, 2015
कप्तानी में भी दिखाया दम
महेला जयवर्धने के कप्तानी छोड़ने के बाद 2009 में संगकारा को श्रीलंका की कमान सौंपी गई. उनकी कप्तानी में टीम ने घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज जीती. इसके अलावा श्रीलंका ने 2009 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया.
संगकारा की कप्तानी में श्रीलंका ने कई अहम मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि, 2011 विश्व कप के फाइनल में टीम को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.
विश्व कप जीत के साथ टी20I को कहा अलविदा
कुमार संगकारा के करियर का सबसे यादगार पल 2014 में आया, जब श्रीलंका ने भारत को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता. इस जीत के साथ संगकारा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई ली. यह उनके शानदार करियर का यादगार अंत था.
यह भी पढ़ें: एक मैच में दो बार बदला नतीजा! पहले इंग्लैंड ने मनाया जीत का जश्न, फिर पाकिस्तानी टीम ने पलट दी बाजी
हालांकि, वनडे और टेस्ट क्रिकेट से उनकी विदाई उतनी शानदार नहीं रही. श्रीलंका 2015 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गया. वहीं, अपने घरेलू मैदान पर खेले गए आखिरी टेस्ट सीरीज में संगकारा चार पारियों में 32 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके.
At the @SCG, @KumarSanga2 made it three! He became the first to score three consecutive World Cup hundreds with 104 against hosts Australia! https://t.co/FGEf98ECNX
— ICC (@ICC) October 27, 2017
क्रिकेट जगत में हमेशा याद किए जाएंगे संगकारा
कुमार संगकारा सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि खेल को समझने वाले चतुर क्रिकेटर भी थे. विकेटकीपर के रूप में करियर शुरू करने वाले संगकारा ने बाद में टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग छोड़कर अपना पूरा ध्यान बल्लेबाजी पर लगाया, जबकि सीमित ओवरों के क्रिकेट में वह विकेटकीपिंग करते रहे.
कैसा रहा संगकारा का इंटरनेशनल करियर?
टेस्ट मैच: 134
पारी: 233
रन: 12400
औसत: 57.40
उच्चतम स्कोर: 319
शतक/ अर्धशतक: 38/52
कैच/स्टंपिंग: 182/20
यह भी पढ़ें: वैभव से भिड़ने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर की ODI टीम से छुट्टी, ट्राई सीरीज के बीच PCB का बड़ा फैसला
वनडे मैच: 404
पारी: 380
रन: 14234
औसत: 41.98
उच्चतम स्कोर: 169
शतक/ अर्धशतक: 25/93
कैच/स्टंपिंग: 402/99
Happy Birthday to Kumar Sangakkara! 🎉🎂 https://t.co/hSlp6FLLMv
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) October 27, 2023
टी20 इंटरनेशनल मैच: 56
पारी: 53
रन: 1382
औसत: 31.40
स्ट्राइक रेट: 119.55
उच्चतम स्कोर: 78
शतक/ अर्धशतक: 0/8
कैच/स्टंपिंग: 25/20