scorecardresearch
 

IPL: चोटिल मॉरिस की जगह दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़े जूनियर डाला

डेयरडेविलस का आईपीएल-18 में अब तक प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उसने छह में से पांच मैच गंवाए हैं.

Advertisement
X
जूनियर डाला
जूनियर डाला

दिल्ली डेयरडेविल्स ने चोटिल ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस की जगह आईपीएल के बाकी बचे मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका के ही एक तेज गेंदबाज जूनियर डाला को अपनी टीम में शामिल किया है.

डेयरडेविलस का आईपीएल-11 में अब तक प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उसने छह में से पांच मैच गंवाए हैं. अंक तालिका में वह सबसे नीचे है.

मॉरिस पीठ की चोट के कारण किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ डेयर डेविल्स के पहले घरेलू मैच में नहीं खेल पाए थे. पीठ की चोट के कारण वह बाकी सत्र से भी बाहर हो गए.

28 साल के डाला ने इस साल भारत के खिलाफ जोहानिसबर्ग में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. उन्होंने अब तक अपने देश की तरफ से तीन टी-20 मैच खेले हैं.

Advertisement
Advertisement