scorecardresearch
 

RCB vs GT: अगर बारिश से धुला क्वालिफायर-1, तो कौन सी टीम खेलेगी IPL 2026 फाइनल? जानें पूरा गणित

आईपीएल 2026 में अब सिर्फ चार मुकाबले बचे हैं. क्वालिफायर-1 धर्मशाला में होना है. वहीं एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 की मेजबानी न्यू चंडीगढ़ करेगा. फिर 31 मई को इस सीजन का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Advertisement
X
आईपीएल का क्वालिफायर-1 मुकाबला धर्मशाला में होना है. (Photo: Getty)
आईपीएल का क्वालिफायर-1 मुकाबला धर्मशाला में होना है. (Photo: Getty)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब प्लेऑफ मैचों की बारी आ चुकी है. क्वालिफायर-1 26 मई (मंगलवार) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाना है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 7.30 बजे फेंकी जाएगी.

इस मुकाबले के दौरान धर्मशाला में मौसम सुनहरा रहने की उम्मीद जताई गई है और बारिश की संभावना ना के बराबर है. हालांकि मौसम कब बदल जाए, इसका अनुमान लगाना मुश्किल रहता है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि धर्मशाला में मौसम बिगड़ता है और बारिश के चलते मैच धुल जाता है तो क्या होगा? कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी. हमने इससे जुड़े नियमों को खंगाला...

IPL के प्लेइंग-11 कंडीशन्स में इसे लेकर पूरी जानकारी दी गई है. अगर फाइनल, एलिमिनेटर, क्वालिफायर-1 या क्वालिफायर-2 मुकाबला टाई हो जाता है या धुल जाता है तो विजेता तय करने के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा. अगर पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर खत्म होता है, तो जरूरत पड़ने पर लगातार और सुपर ओवर कराए जाएंगे, जब तक कि नतीजा नहीं निकल जाता.

Advertisement

लेकिन अगर बारिश, खराब मौसम या किसी अन्य कारण से सुपर ओवर कराना भी संभव नहीं हो पाता, तब लीग स्टेज की पॉइंट्स टेबल सबसे बड़ा फैसला करेगी. ऐसी स्थिति में वह टीम विजेता मानी जाएगी, जिसने लीग चरण में दूसरी टीम से ऊपर स्थान किया हो. यानी बारिश के चलते मुकाबला पूरी तरह धुलता है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि उसने पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया था. जबकि ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटन्स को क्वालिफायर-2 खेलना पड़ेगा.

ipl playoff rule

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने रिजर्व-डे की घोषणा नहीं की है. हालांकि खिताबी मुकाबले के लिए पहले भी रिजर्व डे उपलब्ध रहे हैं. जबकि एलिमिनेटर, क्वालिफायर-1 और क्वालिफायर-2 के लिए पिछले सीजन्स में ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया था.

यानी IPL प्लेऑफ में सिर्फ नॉकआउट मैच जीतना ही अहम नहीं होता, बल्कि लीग स्टेज में मजबूत प्रदर्शन करना भी उतना ही जरूरी है. टॉप-2 में जगह बनाने और बेहतर नेट रनरेट रखने की होड़ इसी वजह से इतनी महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि बारिश या नो रिजल्ट जैसी स्थिति में वही टीम आगे बढ़ती है, जिसने पूरे सीजन ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया हो.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-12: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिक सलाम डार.

Advertisement

गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-12: साई सुदर्शन, शुभमान गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और निशांत सिंधु.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement