scorecardresearch
 

IPL 2026: RCB vs SRH का टिकट मिनटों में बिका, इतनी थी कीमत, फैन्स ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच के टिकट बुकिंग शुरू होते ही मिनटों में सोल्ड आउट हो गए, जिससे बड़ी संख्या में फैंस टिकट नहीं ले पाए. कई लोगों ने टिकटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी और ब्लैक मार्केटिंग के आरोप लगाए, लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Advertisement
X
आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली जमकर कर रहे हैं प्रैक्टिस (Photo: ITG)
आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली जमकर कर रहे हैं प्रैक्टिस (Photo: ITG)

आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. ओपनिंग मैच के लिए टिकट बुकिंग मंगलवार शाम 4 बजे शुरू हुई थी. लेकिन कुछ ही मिनटों में सारे टिकट फुल हो गए. बड़ी संख्या में फैंस ने शिकायत की कि टिकट पहले ही सोल्ड आउट हो चुके थे और उन्हें सीट नहीं मिल पाई.

यह मुकाबला 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी क्षमता करीब 40,000 दर्शकों की है. यह वही स्टेडियम है, जहां जून 2025 में टीम के खिताबी जश्न के दौरान भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद यहां मैचों पर रोक लगा दी गई थी.

ओपनिंग मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था और कई लोग बुकिंग शुरू होते ही टिकट लेने के लिए तैयार बैठे थे. इसके बावजूद बहुत कम लोग टिकट बुक कर पाए, जबकि बाकी लोग सीट न मिलने से निराश दिखे.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले टीमों में हड़कंप! KKR और SRH की टीम से बाहर हुए ये सूरमा

कीतनी थी टिकट की कीमत

इस मैच के टिकट 3,750 रुपये से लेकर 47,000 रुपये तक के थे. RCB ने यह भी ऐलान किया कि हर होम मैच में 11 टिकट भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों की याद में रिजर्व रखे जाएंगे.

Advertisement

सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने शिकायत की कि टिकट बुकिंग खुलते ही सोल्ड आउट दिखने लगे. कुछ यूजर्स ने दावा किया कि सीटें सेकेंड्स में ही खत्म हो गईं. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि वे पेमेंट तक पहुंचे, लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें: कौन हैं काल सोमानी, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 13,600 करोड़ में खरीदा, IPL से पुराना है नाता

एक यूजर ने लिखा, RCB टिकट सेल खोलने का क्या मतलब जब फैंस के लिए सीट ही नहीं है? मैं 4 बजे लॉगिन था, 4:01 पर सेल शुरू हुई और मैं टिकट बुक नहीं कर सका. कुछ फैंस ने प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया. कुछ का कहना है कि बड़ी संख्या में टिकट पहले से VVIP को दे दिए गए, जबकि कुछ ने शक जताया कि टिकट ब्लैक में बेचने के लिए रोके गए हैं, जिन्हें मैच के करीब ज्यादा कीमत पर बेचा जा सकता है. हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement