लखीमपुर खीरी में सांप के रेस्क्यू के दौरान एक ऐसा पल सामने आया जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. दुधवा टाइगर रिजर्व की कर्मचारी और 'स्नेक गर्ल' के नाम से मशहूर नाजरून निशा एक दुकान से सांप को सुरक्षित निकाल रही थीं, तभी सांप ने उन्हें काट लिया. हालांकि उन्होंने बिना घबराए रेस्क्यू पूरा किया और बाद में उपचार भी कराया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.