scorecardresearch
 

IPL: अपनी पुरानी टीम से दो-दो हाथ करेंगे श्रेयस अय्यर, ईडन में आज कोलकाता-पंजाब की टक्कर, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

आईपीएल में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. जहां एक तरफ केकेआर लगातार दो हार के बाद कमबैक की तलाश में है, वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी.

Advertisement
X
आईपीएल में आज कोलकाता-पंजाब के बीच मुकाबला होना है. (Photo: Getty)
आईपीएल में आज कोलकाता-पंजाब के बीच मुकाबला होना है. (Photo: Getty)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की शुरुआत निराशाजनक रही है. टीम अपने शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना कर चुकी है और अब लगातार तीसरी हार से बचने की चुनौती उसके सामने है. कोलकाता नाइट राइडर्स सोमवार (6 अप्रैल) को अपने होमग्राउंड में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना करने जा रही है. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स की परेशानी सिर्फ खिलाड़ियों की कमी नहीं, बल्कि टीम कॉम्बिनेशन और रणनीति को लेकर भी है. 2024 के सीजन में टीम को खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं करने का फैसला अब सवालों के घेरे में है. श्रेयस अय्यर इस समय पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: 25 करोड़ी खिलाड़ी बना सिरदर्द! ना रन निकल रहे, ना बॉलिंग... हरभजन सिंह ने उठाए सवाल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में भी अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया है. रहाणे ने कुछ अच्छी पारियां जरूर खेली हैं, लेकिन टीम का संतुलन अभी भी सही नहीं दिख रहा. न्यूजीलैंड के फिन एलन, टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ियों का सही से उपयोग नहीं हो पा रहा है.

Advertisement

इसके अलावा सुनील नरेन का आउट ऑफ कलर होना और कैमरन ग्रीन का गेंदबाजी ना कर पाना भी टीम के संतुलन पर असर डाल रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी भी चिंता का विषय बनी हुई है. पिछले मैच में टीम 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर सिर्फ 161 रन बना सकी थी. मिडिल और लोअर ऑर्डर में स्थिरता की कमी साफ नजर आई.

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में है. टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं और आत्मविश्वास से भरी हुई है. कप्तान श्रेयस अय्यर टीम को मजबूती से लीड कर रहे हैं. युवा बल्लेबाज कूपर कोनोली नंबर-3 पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मार्को जानसेन और युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाज टीम को संतुलन दे रहे हैं.

कुल मिलाकर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बेहद अहम है. अगर टीम को वापसी करनी है, तो उसे अपनी रणनीति और प्रदर्शन दोनों में सुधार करना होगा. वहीं पंजाब किंग्स इस मैच को जीतकर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजारबानी और वैभव अरोड़ा.
इम्पैक्ट सब: कार्तिक त्यागी

Advertisement

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक और युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट सब: प्रियांश आर्य

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement