scorecardresearch
 

धोनी IPL में अगले साल खेलेंगे या नहीं? जानिए इशारों में माही ने क्या दिया जवाब

धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों एक रन से हार मिली. सुपर किंग्स आठवीं बार फाइनल में पहुंचे थे. मुंबई ने उसे हराकर चौथी बार खिताब जीता.

Advertisement
X
फोटो- iplt20.com
फोटो- iplt20.com

महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट सफर कब थमेगा, क्या इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के बाद..? यह कहना मुश्किल है क्योंकि आईपीएल के 12वें सीजन के फाइनल के बाद धोनी अगले साल भी खेलने का संकेत दे गए हैं.

धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों एक रन से हार मिली. सुपर किंग्स आठवीं बार फाइनल में पहुंचे थे. मुंबई ने उसे हराकर चौथी बार खिताब जीता.

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने मैच के बाद धोनी से लंबी बातचीत की. इस दौरान धोनी ने मैच को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. इसी दौरान धोनी ने कहा कि दोनों टीमों ने कई सारी गलतियां कीं और जिस टीम ने एक गलती कम की, उसी की जीत हुई.

Advertisement

मांजरेकर ने जब धोनी से यह पूछा कि अगले साल भी वह आईपीएल में होंगे, तो धोनी रहस्यपूर्ण जवाब देकर चले गए. इंटरव्यू के बाद मांजरेकर ने जाते-जाते धोनी से कहा, 'शानदार सफर रहा. आपको अगले सीजन में फिर देखने की उम्मीद है.' इस पर धोनी ने कहा, 'हां, उम्मीद है.'

कहा जा रहा है कि 37 साल के धोनी इंग्लैंड में 30 मई से होने वाले विश्व कप के बाद संन्यास ले सकते हैं, लेकिन अब तक उन्होंने किसी प्रकार का संकेत नहीं दिया है. आईपीएल-12 में उन्होंने चेन्नई के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं. उनकी फिटनेस भी काफी अच्छी है. विकेट के पीछे उनकी चपलता आज भी देखते ही बनती है.

ऐसे में धोनी को अगले साल आईपीएल के नए सीजन में फिर से देखा जा सकता है..? इस सवाल का जवाब शायद धोनी ही दे सकते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement